झारखंड से बिहार और छत्तीसगढ़ जाने वालों के लिए खुशखबरी है. रांची के रास्ते ये ट्रेनें बिहार की राजधानी पटना से गोंदिया के बीच चलेगी
होली के त्योहार में झारखंड से बिहार और छत्तीसगढ़ जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. होली के अवसर पर ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही है. ट्रेन संख्या 08897/08898 रांची के रास्ते गोंदिया से पटना और पटना से गोंदिया के बीच चलेगी. 08897 गोंदिया-पटना होली स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) 11 मार्च 2025 और 12 मार्च 2025 को गोंदिया से प्रस्थान करेगी
गोंदिया-पटना होली स्पेशल ट्रेन का टाइम-टेबल
- गोंदिया से प्रस्थान 11:00 बजे
- रायपुर आगमन 14:00 बजे
- रायपुर से प्रस्थान 14:05 बजे
- राउरकेला आगमन 22:15 बजे
- राउरकेला से प्रस्थान 22:23 बजे
- हटिया आगमन 01:30 बजे
- हटिया से प्रस्थान 01:35 बजे
- रांची आगमन 01:50 बजे
- रांची से प्रस्थान 01:55 बजे
- मूरी आगमन 03:00 बजे
- मूरी से प्रस्थान 03:02 बजे
- बोकारो स्टील सिटी आगमन 04:00 बजे
- बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान 04:05 बजे
- गोमो आगमन 04:50 बजे
- गोमो से प्रस्थान 04:55 बजे
- कोडरमा आगमन 06:05 बजे
- कोडरमा से प्रस्थान 06:07 बजे
- गया आगमन 07:50 बजे
- गया से प्रस्थान 08:20 बजे
- पटना आगमन 11:00 बजे
पटना से गोंदिया के लिए 12 और 13 मार्च को चलेगी ट्रेन
पटना से गोंदिया के लिए ट्रेन संख्या 08898 पटना-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) 12 मार्च2025 और 13 मार्च 2025 को पटना से प्रस्थान करेगी.
पटना-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन का टाइम-टेबल
- पटना से प्रस्थान 12:30 बजे
- गया आगमन 14:20 बजे
- गया से प्रस्थान 14:40 बजे
- कोडरमा आगमन 15:58 बजे
- कोडरमा से प्रस्थान 16:00 बजे
- गोमो आगमन 18:00 बजे
- गोमो से प्रस्थान 18:05 बजे
- बोकारो स्टील सिटी आगमन 19:00 बजे
- बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान 19:05 बजे
- मूरी आगमन 20:10 बजे
- मूरी से प्रस्थान 20:12 बजे
- रांची आगमन 21:30 बजे
- रांची से प्रस्थान 21:35 बजे
- हटिया आगमन 21:50 बजे
- हटिया से प्रस्थान 21:55 बजे
- राउरकेला आगमन 01:00 बजे
- राउरकेला से प्रस्थान 01:08 बजे
- रायपुर आगमन 10:15 बजे
- रायपुर से प्रस्थान 10:20 बजे
- गोंदिया आगमन 14:30 बजे
गोंदिया-पटना-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेन में होंगे कुल 23 कोच
गोंदिया-पटना-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेनों में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 6 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 9 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 2 कोच, वातानुकूलित 2-टियर का 1 कोच, वातानुकूलित 2-टियर सह वातानुकूलित 3-टियर संयुक्त कोच के 2 कोच एवं वातानुकूलित प्रथम श्रेणी तथा वातानुकूलित 2-टियर संयुक्त कोच का 1 कोच समेत कुल 23 कोच होंगे.