Thursday, March 26, 2026

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना’ के तहत बड़ी आर्थिक सहायता मिली

Share

जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो की पहल से बहरागोड़ा समेत पश्चिमी सिंहभूम जिले के गंभीर बीमारी से पीड़ित पांच गरीब मरीजों को नई जिंदगी मिली है. इन जरूरतमंद मरीजों को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना’ के तहत बड़ी आर्थिक सहायता मिली है, जिससे उनका इलाज अब बिना किसी बाधा के संभव हो सका है.


 सांसद के प्रयास बहरागोड़ा प्रखंड के बेनासोली गांव निवासी बीमार स्वपन मंडल को योजना के तहत इलाज के लिए 4.80 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई. परिवार के सदस्यों ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण वे स्वपन मंडल का समुचित इलाज कराने में असमर्थ थे. उनलोगों ने सरकारी सहायता के लिए सांसद विद्युत वरण महतो से गुहार लगाई. सांसद ने त्वरित पहल करते हुए ‘मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना’ के तहत राशि स्वीकृत कराई.


सांसद की सक्रियता से गंभीर बीमारी से ग्रसित जिले के पांच मरीजों को इलाज के लिए योजना के तहत राशि मिली और वे वर्तमान में अस्पतालों में इलाजरत हैं. उनका उपचार सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. पीड़ित परिवारों ने सांसद विद्युत वरण महतो और सरकारी विभाग के प्रति गहरा आभार जताया है. 

Read more

Local News