Friday, March 27, 2026

झारखंड समेत देश के कई राज्यों में देखा जायेगा, ठंडी हवाओं की वजह से कड़ाके की सर्दी पड़ेगी.

Share

 मंगलवार को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जायेगा. ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को सर्दी का अहसास होगा. सुबह और शाम को तापमान में गिरावट की वजह से ठंड सतायेगी. इसलिए लोगों को गर्म कपड़े पहनकर रहना चाहिए.

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के अलावा उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे इलाकों में बने पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से गुजर रहे ट्रफ का असर आने वाले दिनों में झारखंड समेत देश के कई राज्यों में देखा जायेगा. ठंडी हवाओं की वजह से कड़ाके की सर्दी पड़ेगी. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.

झारखंड के तापमान में आयेगी 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि झारखंड में अगले 24 घंटे में तो न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन उसके बाद राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. इससे लोगों को सर्दी का सितम झेलना पड़ेगा.

सुबह-शाम सतायेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि मंगलवार को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जायेगा. ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को सर्दी का अहसास होगा. सुबह और शाम को तापमान में गिरावट की वजह से ठंड सतायेगी. इसलिए लोगों को गर्म कपड़े पहनकर रहना चाहिए. कान और नाक को ढककर रखें. बच्चों और बुजर्गों की विशेष देखभाल करें.प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

गुमला का तापमान सबसे कम 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड

राजधानी रांची का उच्चतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है. रांची में मंगलवार को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा. इसके बाद आसमान साफ हो जायेगा. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान चाईबासा में 27.8 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 5.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

रोहतांग में हिमपात, मनाली-लेह राजमार्ग बंद

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में कुल्लू जिले में मनाली के निकट रोहतांग दर्रे और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात के बाद शीतलहर का प्रकोप और प्रचंड हो गया. खराब मौसम और हिमपात की वजह से मनाली-लेह मार्ग को दारचा से आगे वाहनों के आवागमन के लिए आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया.

Read more

Local News