Friday, March 27, 2026

झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया.

Share

मौसम केंद्र रांची के उप निदेशक अभिषेक आनंद का कहना है कि झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आयी है. झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया.

कड़ाके की ठंड से अभी झारखंड के लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है. राज्य के लगभग सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा. रविवार को भी कांके सबसे ठंडा रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र ने बताया है कि राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा. अगले 2-3 दिन तक न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. उसके बाद राजधानी के शहरी इलाकों का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इस दौरान शीतलहरी और कोहरा भी रह सकता है.

पलामू प्रमंडल का तापमान 10 डिग्री से नीचे

मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि झारखंड राज्य के अन्य जिलों का तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. पलामू प्रमंडल के जिलों का तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है. डालटनगंज का न्यूनतम तापमान रविवार को 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. कोल्हान प्रमंडल के जिलों का न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. संताल का पारा भी 10 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा ऊपर रहा. खूंटी का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, लोहरदगा का 8.8 और सरायकेला का 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने झारखंड में बढ़ायी ठंड

मौसम केंद्र रांची के उप निदेशक अभिषेक आनंद का कहना है कि झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आयी है. झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया. राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में रिकॉर्ड किया गया. यहां का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा. पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ.

5 दिन तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं

मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि अगले 5 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. राजधानी रांची और लौहनगरी जमशेदपुर में कोहरे या धुंध की वजह से दृश्यता महज 800 मीटर रह गयी, जो राज्य में सबसे कम है. पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं बारिश होने की रिपोर्ट नहीं है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News