Friday, February 21, 2025

झारखंड में वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है.

Share

रांची: मौसम विभाग ने झारखंड के 21 जिलों में वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की ओर से जारी ताजा मौसम अपडेट में 21 फरवरी को राज्य के खूंटी, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा.

22 फरवरी को सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि गुमला, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और बिजली गिरने का अनुमान है.

वहीं 23 फरवरी को राज्य के गुमला, रांची, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में वज्रपात और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में गरज, चमक, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हुई है. सबसे अधिक 26 मिमी बारिश नामकुम में दर्ज की गई है जबकि खूंटी में 19.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है. इस दौरान राज्य में सबसे अधिक 34.7℃ तापमान सरायकेला में दर्ज किया गया है. वहीं सबसे कम तापमान 13℃ रांची के नामकुम में दर्ज किया गया है.

  • जिलों के अधिकतम तापमान ℃ में
  • रांची – 29.8
  • पूर्वी सिंहभूम – 31.8
  • पलामू – 33.2
  • बोकारो – 33.1
  • प.सिंहभूम – 33.8
  • चतरा – 30.2
  • देवघर – 32.1
  • धनबाद – 28.6
  • गढ़वा – 32.1
  • गोड्डा – 31.4
  • गुमला – 30.1
  • जामताड़ा – 31.5
  • खूंटी – 30.7
  • लातेहार – 25.7
  • लोहरदगा – 29.7
  • पाकुड़ – 31.7
  • सिमडेगा – 31.2

Read more

Local News