Thursday, April 24, 2025

झारखंड में बदली स्कूलों की टाइमिंग, शिक्षा विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन

Share

झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। 26 अप्रैल से कक्षा केजी से आठवीं की कक्षाएं सुबह 700 बजे से पूर्वाह्न 1130 बजे तक संचालित होंगी। वहीं नौवीं से 12वीं की कक्षाएं सुबह 700 बजे से मध्याह्न 1200 बजे तक संचालित होंगी। यह आदेश सभी सरकारी गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक तथा निजी स्कूलों पर लागू होगा।

 सरकार ने बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। इसके तहत 26 अप्रैल से कक्षा केजी से आठवीं की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित होंगी।

वहीं, नौवीं से 12वीं की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक संचालित होंगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।

यह आदेश सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक तथा निजी स्कूलों पर लागू होगा।

निजी विद्यालयों का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा-निर्देश के अनुरूप आरटीआई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्रावधानों के तहत संचालित होंगे। 

Read more

Local News