Wednesday, March 18, 2026

झारखंड में फिर से मौसम बदलने वाला- कई जिलों में बारिश की संभावना….

Share

रांची: लगातार हो रही बारिश की वजह से झारखंड के लोग परेशान हैं. लोग दुआएं कर रहे हैं कि अब बारिश न हो क्योंकि फेस्टिव सीजन आ गया है और बारिश की वजह से उसकी तैयारी पर भी असर पड़ रहा है. राहत की बात है कि पिछले कुछ दिनों से दो एक दिन के अंतराल पर बादलों की लुकाछिपी के बीच धूप निकलने लगी है. अब सवाल है कि क्या सोमवार से लोगों को राहत मिलेगी, जवाब है नहीं.

दरअसल, 7 सितंबर से पितृपक्ष शुरू हो चुका है. इस दिन से पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध कर्म, तर्पण और पिंडदान की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इस बीच मौसम केंद्र ने अनुमान जताया है कि रविवार यानी सात सितंबर को गढ़वा और पलामू जिला में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. इस दौरान तेज हवा के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है. राहत की बात है कि झारखंड के दक्षिणी हिस्सों में बना निम्न दबाव के क्षेत्र छत्तीसगढ़ की तरफ शिफ्ट हो रहा है. इसलिए सोमवार को राजधानी समेत राज्य के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश होगी. हालांकि 9 सितंबर से फिर मौसम में गड़बड़ी की संभावना जताई गई है.

पिछले 24 घंटे में सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, गुमला, रांची, चतरा और लोहरदगा में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है. बीच-बीच में कड़ी धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा हुआ है. राज्य के तीन जिले हैं, जहां अब तक सामान्य से बहुत ज्यादा बारिश हुई है.

1 जून से 5 सितंबर के बीच पूर्वी सिंहभूम में सामान्य से 73 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है. सरायकेला-खरसावां जिला दूसरे स्थान पर है. यहां सामान्य से 64 प्रतिशत बारिश रिकॉर्ड हुई है. रांची तीसरे स्थान पर है. यहां 1314.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 855.9 मिमी से कहीं अधिक है. पूरे झारखंड में इस दौरान 1045.6 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य वर्षापात 840.2 से 24 फीसदी अधिक है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News