झारखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है. पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक 40.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है.
रांची: झारखंड में आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क रहने के साथ ही दिनभर तेज धूप खिलने से पारा फिर से चढ़ने लगा है. लोगों को तपिश भरी गर्मी का एहसास हो रहा है. राज्य के तीन शहरों में कल अधिकतम तापमान 40℃ या उससे से ऊपर ही रिकॉर्ड हुआ है. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 40.4℃, डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 40.5℃ और चाईबासा का अधिकतम तापमान 40℃ रिकॉर्ड हुआ है. अगर गुमला जिले को छोड़ दें तो जहां अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ तो बाकी सभी जिलों और शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री या उससे ऊपर ही रहा है.
पिछले 24 घंटों में कैसा रहा मौसम का मिजाज
मौसम केंद्र, रांची से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा है. सबसे अधिक 40.5 ℃ तापमान डाल्टनगंज का और न्यूनतम तापमान खूंटी में 16.1℃ रिकॉर्ड हुआ है. हालांकि राहत वाली खबर यह है कि अगले 24 घंटों में राज्य में किसी भी जिले के अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. तत्पश्चात अगले 03 दिनों में धीरे-धीरे 2-3℃ की गिरावट हो सकती है.
अगले सात दिनों के लिए कोई चेतावनी नहीं
मौसम केंद्र, रांची ने अपने ताजा मौसम अपडेट में अगले सात दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है. इस दौरान आसमान मुख्यतः साफ और शुष्क रहेगा. इस दौरान रांची और आसपास के इलाकों में तापमान 18 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
जिले का न्यूनतम और अधिकतम तापमान
जिला | न्यूनतम तापमान (℃) | अधिकतम तापमान (℃) |
रांची | 20 | 35.3 |
जमशेदपुर | 20.2 | 40.4 |
डाल्टनगंज | 19.3 | 40.5 |
बोकारो | 19.1 | 39.1 |
चाईबासा | 22.4 | 40 |
चतरा | 18.6 | 34.9 |
गढ़वा | 19.7 | 37.5 |
गोड्डा | 20.6 | 38.5 |
गुमला | जारी नहीं | 34.5 |
हजारीबाग | जारी नहीं | 35.6 |
जामताड़ा | 18.6 | 37.6 |
खूंटी | 16.1 | 35.5 |
लोहरदगा | 17.1 | 34.6 |
पाकुड़ | 20.8 | 38.9 |
सरायकेला | 20.4 | जारी नहीं |
सिमडेगा | 16.7 | 36.7 |
पश्चिमी सिंहभूम | 16.8 | 37.7 |