Thursday, March 26, 2026

झारखंड में जारी शीतलहर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों से सतर्कता बरतने और सुरक्षित रहने की अपील की है.

Share

 झारखंड में जारी शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों से सतर्कता बरतने और सुरक्षित रहने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि लोग अनावश्यक यात्रा से बचें, विशेषकर सुबह और शाम के समय, जब ठंड का प्रभाव अधिक रहता है. 

साथ ही गर्म कपड़े पहनने और बच्चों तथा बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है.

मुख्यमंत्री ने अलाव या हीटर का सुरक्षित उपयोग करने और घरों में पर्याप्त वायु संचार बनाए रखने पर भी जोर दिया है. उन्होंने कहा कि ठंड के कारण यदि खांसी, जुकाम, कमजोरी, भ्रम या सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें.

आपात स्थिति में 108 एम्बुलेंस सेवा, 104 स्वास्थ्य विभाग हेल्पलाइन अथवा 1800-345-6540 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक कदम उठा रही है.

Read more

Local News