Sunday, March 29, 2026

झारखंड पुलिस के अफसरों और जवानों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न पदकों से सम्मानित किया जाएगा.

Share

रांची: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य के 43 पुलिस अफसरों और जवानों को पदकों से अलंकृत किया जाएगा. इस संबंध में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, झारखंड की ओर से लिस्ट जारी कर दी गई है. जिसमें पदकों से अलंकृत किए जाने वाले पुलिस अफसरों और जवानों को 13 अगस्त तक पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक , रांची को प्रतिवेदित करने की बात कही गई है. वहीं अलंकरण समारोह में अवर निरीक्षक स्तर के ऊपर के पुलिस पदाधिकारियों को यूनिफॉर्म में आने का निर्देश दिया गया है.

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक

  • सब इंस्पेक्टर अमर तांती, झारखंड जगुआर

असाधारण आसूचना कुशलता पदक

  • इंस्पेक्टर रोहित कुमार रजक, स्पेशल ब्रांच झारखंड पुलिस

वीरता पदक

दीपक पांडेय(आईपीएस), ऋषभ झा (आईपीएस), अनुराग राज (एएसपी, सीआरपीएफ), विजेंद्र कुमार मिश्रा (एएसपी, सीआरपीएफ), ओम प्रकाश तिवारी (डीएसपी), दीपक कुमार (डीएसपी), दिग्विजय सिंह (इंस्पेक्टर), राजीव कुमार (इंस्पेक्टर), विश्वजीत कुमार सिंह (सब इंस्पेक्टर), रोशन कुमार सिंह (सब इंस्पेक्टर), उमेश सिंह (हवलदार), सुभाष दास (कांस्टेबल), रविन्द्र टोप्पो (कांस्टेबल), गोपाल गंझू (कांस्टेबल), कृष्ण उरांव (आरक्षी), रंजीत कुमार (आरक्षी)

पुलिस सराहनीय सेवा पदक

रणधीर कुमार सिंह (कांस्टेबल), विमल कुमार छेत्री (कांस्टेबल), सलमोनी मिंज (हेड कांस्टेबल), संजय उरांव (हेड कांस्टेबल), हेमा रानी कुल्लू (कांस्टेबल), रेखा कुमारी (कांस्टेबल), संजीव कुमार गुप्ता (कांस्टेबल), ऋतुराज (हेड कांस्टेबल), राजेंद्र राम (हेड कांस्टेबल), अरुण उरांव (हेड कांस्टेबल), संजय कुमार (हेड कांस्टेबल).

Read more

Local News