Thursday, March 26, 2026

झारखंड कैडर के आइपीएस अधिकारी अमोल वीनुकांत होमकर सीआरपीएफ में आईजी बनेंगे।

Share

झारखंड कैडर के आइपीएस अधिकारी अमोल वीनुकांत होमकर सीआरपीएफ में आईजी बनेंगे। गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से पत्राचार किया है। उन्हें केंद्र सरकार ने जल्द विरमित करने का आग्रह किया है ताकि वे आईजी सीआरपीएफ के पद पर कार्यभार संभाल सकें।

रांची। झारखंड कैडर के 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी अमोल वीनुकांत होमकर सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) में आईजी के पद पर प्रतिनियुक्त होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस बाबत राज्य सरकार से पत्राचार किया है। 26 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय से राज्य सरकार को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि उनकी प्रतिनियुक्ति की प्राधिकार ने सहमति दे दी है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को लिखे गए पत्र में कहा है कि अमोल वीनुकांत होमकर को केंद्र के लिए जल्द विरमित करें, ताकि उन्हें आइजी सीआरपीएफ के पद पर प्रतिनियुक्त किया जा सके। यह डेपुटेशन के आधार पर किया जा रहा है

गौरतलब है कि आईपीएस अधिकारी अमोल वीनुकांत होमकर झारखंड कैडर के तेज-तर्रार अधिकारियों में से एक हैं। झारखंड पुलिस के आईजी अभियान के पद पर रहते हुए उन्होंने राज्य में चल रहे माओवादी विरोधी अभियान का बेहतर संचालन किया।

IPS Amol Homkar.jpg 1

उनके ही आईजी अभियान के कार्यकाल में झारखंड का बूढ़ा पहाड़, बुलबुल जंगल, पारसनाथ, ट्राई जंक्शन आदि क्षेत्र माओवादियों से खाली कराया गया। एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस की गिरफ्तारी व दूसरे एक करोड़ के इनामी प्रयाग मांझी उर्फ विवेक को मुठभेड़ में मारा गया।

सटीक सूचना, बेहतर नेतृत्व की बदौलत उन्होंने माओवादियों के विरुद्ध चल रहे अभियान को सही दिशा में पहुंचाया। वर्तमान में आईपीएस अमोल वीनुकांत होमकर झारखंड पुलिस में आईजी रेल के पद पर कार्यरत हैं। यहां से विरमित होने के बाद वे केंद्र में आईजी सीआरपीएफ की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Read more

Local News