Thursday, March 26, 2026

झामुमो के कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज परिसर में शहीद निर्मल महतो की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया.

Share

धनबाद: गुरुवार को एसएनएमएमसीएच परिसर में शहीद निर्मल महतो की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. कार्यक्रम के दौरान उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, केक काटा गया. इस मौके पर जेएमएम के टुंडी विधायक मथुरा पसाद महतो समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

कार्यकर्ताओं ने केक काटकर शहीद निर्मल महतो के आदर्शों को याद किया

इस अवसर पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने केक काटकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और लोगों को केक खिलाकर कर शहीद निर्मल महतो के आदर्शों को याद किया. विधायक मथुरा पसाद महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो जैसे महान नेताओं की विचारधारा आज भी हमें झारखंड के विकास के लिए प्रेरित करती है”

शहीद निर्मल महतो झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता थे. उनकी भूमिका झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने में अविस्मरणीय रही है. ऐसे योद्धा के कारण झारखंड राज्य अलग करने में सफलता मिली है. झारखंड के विकास के लिए इनके दिए उपदेशों पर पार्टी आगे चलने का काम करेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड को विकास की दिशा में लागे बढ़ाने के लिए तेजी के साथ कार्य कर रहे हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी कार्यकर्ता शहीद निर्मल महतो के आदर्शों पर चलने का काम करेंगे: लखी सोरेन, जिला अध्यक्ष, जेएमएम

कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मनु आलम ने बताया कि हमारे पार्टी के यह प्रथम अध्यक्ष रहे हैं, हर साल हम जयंती मनाते आ रहे हैं. उन्हीं के नाम पर इस अस्पताल का नाम रखा गया है. उनके आंदोलन के कारण ही आज झारखंड राज्य हमें मिला है. उनके आदर्शों पर ही हम आज चल रहे हैं. कार्यक्रम में जेएमएम के नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा SNMMCH के अधीक्षक डॉ. डीके गिदौरिया, वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. सुमन कुमार समेत अन्य मेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहे.

Read more

Local News