बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस में दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था. सोमवार, 16 फरवरी को एक्टर को अंतरिम बेल मिल गई थी, और मंगलवार को फॉर्मैलिटीज पूरी होने के बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया. जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट साझा किया है. वहीं, अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर गए थे.
जेल से रिहा होने के बाद 19 फरवरी को राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है. इस मुश्किल दौर में लोगों से मिले प्यार सपोर्ट के लिए उन्होंने सभी का शुक्रियाअदा किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘आप सभी के प्यार और साथ के लिए दिल से धन्यवाद.’
इसी बीच सोशल मीडिया पर राजपाल का एक वीडियो भी सामने आया है, जो एक शादी के मेहंदी फंक्शन का है. वीडियो में वह सलमान खान के गाने ‘तेरी चुनरिया दिल ले गई’ पर दिल खोलकर डांस करते दिख रहे हैं.
राजपाल यादव ने 2010 में अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए दिल्ली की कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. यह फिल्म, जो 2012 में रिलीज हुई थी, बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई और एक्टर लोन नहीं चुका पाए.
उनके द्वारा जारी किए गए चेक, और बाद में लोन देने वाला कोर्ट चला गया.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ओरिजिनल लोन 5 करोड़ रुपये का था, लेकिन बकाया देनदारी बढ़कर लगभग 9 करोड़ रुपये हो गई. 4 फरवरी, 2026 को, दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर को और एक्सटेंशन देने से मना कर दिया, और 5 फरवरी, 2026 को उन्होंने तिहाड़ जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया.
कॉमेडियन एक्टर के जेल जाने की खबर सुन इंडस्ट्री के कई सितारे उनके सपोर्ट में उतरे. सलमान खान, सोनू सूद, वरुण धवन और दूसरे कई बॉलीवुड सेलेब्स यादव की मदद के लिए आगे आए. 16 फरवरी को कोर्ट ने जेल से रिहा करने का आदेश दिया, जिसके सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें 18 मार्च, 2026 तक अंतरिम बेल दी गई है. बेल इस शर्त पर दी गई कि एक्टर शिकायत करने वाले के बैंक अकाउंट में 1.5 करोड़ रुपये जमा करेंगे, जिसे उन्होंने सोमवार को पूरा कर दिया था.


