Friday, March 27, 2026

जीवन ज्योति में इनर व्हील क्लब के सहयोग से स्टेम, रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब का उद्घाटन किया गया.

Share

Dhanbad : रोटरी क्लब ऑफ धनबाद द्वारा शहर में संचालित दिव्यांग बच्चों का विशेष विद्यालय जीवन ज्योति में शनिवार को इनर व्हील क्लब के सहयोग से स्टेम, रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लैब का उद्घाटन किया गया.उद्घाटन कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ धनबाद की अध्यक्ष शिल्पा रस्तोगी, एसोसिएशन प्रेसिडेंट ज्योति महिपाल, रश्मि गुप्ता सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी क्लब की सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहीं. इसके अलावा रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के कई पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे.


इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष शिल्पा रस्तोगी व एसोसिएशन प्रेसिडेंट ज्योति महिपाल ने कहा कि लैब खुलने से विद्यालय के दिव्यांग बच्चे भी अब सामान्य बच्चों की तरह आधुनिक तकनीक, विज्ञान व नवाचार से परिचित हो सकेंगे. उनके कौशल विकास में मदद मिलेगी और भविष्य में उन्हें बेहतर अवसर प्राप्त होंगे. क्लब का उद्देश्य समाज के हर वर्ग विशेषकर दिव्यांग बच्चों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है. ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और समय के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ें.

Read more

Local News