जामताड़ा: केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नया नाम वीबी जी राम जी रखे जाने पर कांग्रेसियों ने विरोध जताया है. जामताड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष जमकर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इसके साथ स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी नाम बदले जाने पर केंद्र सरकार पर मनरेगा योजना को खत्म करने का आरोप लगाया है.
- केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलकर वीबी जी राम जी किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों में भारी आक्रोश है. कांग्रेस ने जामताड़ा प्रखंड कार्यालय के समक्ष जमकर विरोध प्रदर्शन किया. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के नेतृत्व में मनरेगा का नाम बदलकर वीबी जी राम जी करने के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वही प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा योजना का बदले नाम को वापस लेने की मांग की.
- स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मनरेगा का नाम केंद्र सरकार द्वारा बदले जाने के विरोध में आपत्ति जताई. उन्होंने इसके साथ ही बिना देर किए इस विधेयक को वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से की है. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा का नाम बदला जाना एक साजिश है, क्योंकि नाम बदलना तो एक बहाना है असल में मनरेगा को बंद करना है. स्वास्थ्य मंत्री ने आरोप लगाया कि बीजेपी सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को बंद कर उसे खत्म करना चाहती है, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे.
- स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मनरेगा, कांग्रेस की देन है. 80% किसान मजदूर के लिए वरदान है, जिसे बीजेपी खत्म करना चाहती है. उन्होंने बताया कि कांग्रेस अल्पसंख्यक, दलितों समेत सभी धर्मों को सम्मान करती है.
पूरे देश में आक्रोश: स्वास्थ्य मंत्री
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि केंद्र सरकार के इस फैसले से पूरे देश में किसानों में मजदूरों में भारी आक्रोश है.


