जामताड़ा: शनिवार देर रात जिला के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पेट्रोल पंप पर अपराधियों द्वारा फायरिंग और लूट की गई. इस दौरान एक पेट्रोल पंपकर्मी को गोली लगने से घायल हो गए. इलाज के दौरान घायल पेट्रोल पंपकर्मी की मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.
ये घटना फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर साहिबगंज स्टेट हाईवे रोड पर स्थित चौकुंडा नायरा पेट्रोल पंप की है. घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि एक मोटरसाइकिल से नकाबपोश अपराधी तेल भराने पेट्रोल पंप पहुंचे थे. इस दौरान पेट्रोल पंपकर्मी से रुपए का बैग छीनने का प्रयास करने लगे. जब कर्मी ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की. जिससे एक गोली कर्मी के पेट में लग गई. गोली लगते ही कर्मी जमीन पर गिर गया और अपराधी रुपए का बैग लेकर फरार हो गए.
इलाज के दौरान पेट्रोल पंपकर्मी की मौत
इस घटना के बाद घायल कर्मी को सबसे पहले फतेहपुर सामुदायिक अस्पताल प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया. बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. अपराधियों द्वारा दिए गए घटना की पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का काम कर रही है और अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास में लग गई है.
![]()
क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी
इस पूरे घटना की जानकारी को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज यादव ने बताया कि पेट्रोल पंपकर्मी रात में अपना ड्यूटी कर रहा था. इसी बीच नकाबपोश अपराधी मोटरसाइकिल से आए और लूटपाट के इरादे से हवाई फायरिंग की जिसमें एक गोली कर्मी को लग गई. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
एसडीपीओ मनोज यादव ने कहा कि जांच में कुछ अहम सुराग हासिल हुए हैं. उन्होंने बहुत ही जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कही है. एसडीपीओ ने बताया कि रुपए का बैग लेकर अपराधी फरार हुए हैं, जिसमें अभी पूरे पैसे की जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाया है.


