कई बार आपको अपने फास्टैग अकाउंट करना पड़ सकता है. इनमें वाहन बेचना और अकाउंट से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं.
फास्टैग ने हमारी हाईवे यात्रा को बदल कर रख दिया है. इससे टोल पेमेंट में समय की बचत होती है. यह कैशलेस सुविधा प्रदान करता है. यह सिस्टम रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) तकनीक का इस्तेमाल करता है, जिससे वाहन बिना रुके टोल प्लाजा से गुजर सकते हैं.
ऐसे में कई बार ऐसी स्थितियां आती हैं , जिनमें आपको अपने फास्टैग अकाउंट करना पड़ सकता है. इनमें वाहन बेचना और अकाउंट से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं. बता दें अकाउंट बंद करने से अनधिकृत टोल कटौती रुक जाती है और खाते में बची राशि सुरक्षित रहती है. ऐसे में अगर आपको भी अपना फास्टैग अकाउंट बंद करना तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं.
फास्टैग अकाउंट के फायदे
फास्टैग के जरिए कैश लेनदेन में लगने वाला समय की बचत होती है और इससे आपकी यात्रा में होने वाली देरी और ट्रैफिक जाम दोनों से निजात मिलती है. फास्टैग को ऑनलाइन रिचार्ज किया जा सकता है, जिससे आपको कैश रखने की जरूरत से छुटकारा मिलता है.
इतना ही नहीं आप अपने फास्टैग अकाउंट को ऑनलाइन मैनेज भी कर सकते हैं. ऑनलाइन बैलेंस चेक, रीचार्ज, ट्रांजैक्शन हिस्ट्री और जानकारी अपडेट जैसी सुविधाओं का लाभ भी उठा सकते हैं. FASTag में टोल लेनदेन का रिकॉर्ड रखता है, जिससे आप अपने खर्चे को ट्रैक कर सकते हैं.
क्यों बंद करना पड़ सकता है फास्टैग अकाउंट?
- वाहन बेचने पर.
- फास्टैग खो जाने या खराब होने पर
- वाहन के उपयोग में न होने पर.
ऑनलाइन फास्टैग अकाउंट कैसे करें बंद ?
फास्टैग अकाउंट लॉगिन करें, अपनी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नेशनल इलेक्ट्रोनिक टोल कलेक्शन (NETC) पोर्टल पर जाएं और अपने लॉगिन विवरण से साइन इन करें. लॉगिन के बाद अकाउंट सेटिंग्स या प्रोफाइल सेक्शन में जाएं और अकाउंट क्लोजर या मैनेज अकाउंट का ऑप्शन सर्च करें. अब क्लोज फास्टैग अकाउंट का विकल्प चुनें और अकाउंट बंद करने का कारण बताएं. इसके बाद ऑन-स्क्रीन दिए गए निर्देशों का पालन करें.
कुछ बैंकों को वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और आईडी प्रूफ की स्कैन कॉपी चाहिए होती है. ये दस्तावेज़ पहले से तैयार रखें. सभी जानकारी जमा करने के बाद रिक्वेस्ट सबमिट करें. आपको ईमेल या SMS के जरिए कंफर्मेशन मिल जाएगी.
ऑफलाइन फास्टैग अकाउंट बंद करने की प्रक्रिया
जिस बैंक से आपने फास्टैग खरीदा है, उसकी नजदीकी ब्रांच पर जाएं. साथ में वाहन की RC और आई प्रूफ जरूर ले जाएं. बैंक ब्रांच से फास्टैग अकाउंट बंद करने के लिए फॉर्म लें और उसमें अपने अकाउंट की और अकाउंट बंद करने की वजह भरें.
फॉर्म और दस्तावेज बैंक अधिकारी को दें. जरूरत पड़ने पर आपसे एक्सट्रा वेरिफिकेशन भी किया जा सकता है. इसके बाद आपको एक रसीद मिलेगी. इसे सुरक्षित रखलें. अकाउंट में बची हुई राशि कुछ दिनों में आपके बैंक अकाउंट में वापस कर दी जाएगी.


