Saturday, April 4, 2026

जानिए यहां कैसे करें इस कमी को पूरा किस Vitamin की कमी से पीले हो जाते हैं दांत?

Share

इस एक विटामिन के कारण इनेमल कमजोर होने से दांतों के नीचे का पीला डेंटिन अधिक दिखाई देने लगता है, जिससे दांत पीले दिखते हैं.

साफ और चमकदार दांत आपके व्यक्तित्व में चार चांद लगा देते हैं. आपका चेहरा चाहे कितना भी आकर्षक क्यों न हो, अगर आपके दांत पीले दिखने लगें, तो सारी खूबसूरती खत्म हो जाती है. आजकल बड़ी संख्या में लोग दांतों की समस्याओं और पीलेपन से जूझ रहे हैं. कई लोग दिन में दो बार ब्रश करने के बाद भी इस समस्या से जूझते हैं. ऐसे में आज इस खबर में जानिए किस विटामिन की कमी के कारण दांत पीले दिखाई पड़ते है…

क्या नियमित ब्रश करने के बावजूद आपके दांत पीले हैं? अगर हां, तो यह दांतों की समस्या विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकती है. आइए इसके पीछे का कारण समझने की कोशिश करते हैं…

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, विटामिन डी की कमी आपके दांतों के पीलेपन का कारण बन सकती है. पर्याप्त विटामिन डी के बिना शरीर कैल्शियम को ठीक से अवशोषित नहीं कर पाता, जिससे इनेमल कमजोर हो जाता है. इनेमल कमजोर होने से उसके नीचे का पीला डेंटिन अधिक दिखाई देने लगता है, जिससे दांत पीले दिखते हैं. इसलिए, अगर आपके दांत अच्छी तरह ब्रश करने के बाद भी पीले दिखते हैं, तो यह विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है.

विटामिन डी शरीर के लिए एक जरूरी न्यूट्रिएंट है, जो आपको हेल्दी रखता है. इसकी कमी हमारे शरीर के कई अंगों और कार्यों को प्रभावित कर सकती है. विटामिन डी का सबसे बड़ा स्रोत सूर्य का प्रकाश है, इसलिए इसे “धूप का विटामिन” भी कहा जाता है. इसलिए, लंबे समय तक घर के अंदर रहना और दिन भर धूप से बचना आपके शरीर के लिए अच्छा नहीं है. विटामिन डी का कम लेवल हानिकारक हो सकता है.

यहां कुछ तरीके बताए गए हैं, जिससे आप अपने विटामिन-डी की कमी को पूरा कर सकते है.

  1. विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए आप अपने आहार में कुछ खास खाद्य पदार्थों को शामिल कर सकते हैं. दूध और दही में विटामिन डी की अच्छी मात्रा होती है. विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए आप मछली भी खा सकते हैं.
  2. पालक, मशरूम और शकरकंद भी इस विटामिन की कमी को दूर करने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं. हालांकि, आपको इन खाद्य पदार्थों का सेवन सही मात्रा में और सही तरीके से करना चाहिए.
  3. केले में अधिक मात्रा में मैग्निशियम होता है जो कि विटामिन D को एक्टिवेट करता है. ऐसे में गर्मी के दिनों में रोजाना सुबह एक केले का सेवन करें. सीमित मात्रा में केले का सेवन कर विटामिन D की कमी को पूरा किया जा सकता है.
  4. पपीता भी विटामिन D का एक अच्छा स्रोत है. पपीता खाना से शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकता है. पपीते में विटामिन B और C के साथ-साथ विटामिल D भी मौजूद होता है.
  5. शरीर में विटामिन D की कमी को दूर करने के लिए संतरे का सेवन कर सकते हैं. संतरा में विटामिल सी के साथ-साथ विटामिन D भी मौजूद होता है.
  6. अंडे की जर्दी में विटामिन D पाया जाता है. पर्याप्त मात्रा में जर्दी का सेवन करने से विटामिन D मिल सकता है.
  7. विटामिन D की कमी दूर करने के लिए मछली का भी सेवन कर सकते हैं. इसमें विटामिन D पाया जाता है.

विटामिन D की कमी से हो सकती है ये परेशानी

  • शरीर में विटामिन D की कमी होने के कारण ब्लड प्रेशन बढ़ सकता है.
  • शरीर में विटामिन D की कमी होने पर आप समय से पहले वृद्ध दिखाई देने लगेंगे. चेहरे और हाथों में झुर्रियां पड़ने लग जाती हैं.
  • हड्डियों में दर्द की समस्या हो तो यह भी विटामिन डी के लक्षणों में से एक है.
  • मांसपेशइयों में कमजोरी महसूस होना.
  • विटामिन D की कमी से शरीर में थकान और थकावट हो सकती है.
  • जरूरत से ज्यादा नींद आना, हमेशा डिप्रेशन में होने जैसा महसूस करना, यह सब विटामिन D की कमी के लक्षण हैं.

Read more

Local News