Wednesday, February 11, 2026

जानिए टाइम-टेबल और पूरा शेड्यूल – छपरा-गोंदिया के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन.

Share

होली के त्योहार पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छपरा और गोंदिया के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन 2 और 4 मार्च को निर्धारित रूट से होकर चलेगी. जिससे बिहार और पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

Holi Special Train: होली के मौके पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. पूर्वोत्तर रेलवे ने छपरा और गोंदिया के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. यह ट्रेन सीमित तिथियों पर चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी.

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 08865/08866 गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली विशेष ट्रेन वाराणसी, गाजीपुर और बलिया रूट से संचालित होगी. इस ट्रेन के चलने से बिहार और पूर्वांचल के यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी.

गोंदिया से शाम 5 बजे रवाना होगी स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 08865 गोंदिया-छपरा होली स्पेशल 02 मार्च 2026 को गोंदिया से शाम 5 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उस्लापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सतना और मानिकपुर से होकर आगे बढ़ेगी. इसके बाद प्रयागराज छिवकी, चुनार, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर, केराकत, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, रेवती और बकुल्हा होते हुए तीसरे दिन रात 12:45 बजे छपरा पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या 08866 छपरा-गोंदिया स्पेशल 04 मार्च को सुबह 4:45 बजे छपरा से चलेगी. यह ट्रेन उन्हीं प्रमुख स्टेशनों से होकर अगले दिन सुबह 11 बजे गोंदिया पहुंचेगी.

स्पेशल ट्रेन में लगाए जाएंगे 20 कोच

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे. इसमें 2 एसएलआरडी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 11 शयनयान, 2 एसी थर्ड और 1 एसी सेकेंड कोच शामिल रहेंगे. इससे लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलेगी.

रेलवे की यात्रियों से खास अपील

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि होली के समय ट्रेनों में काफी भीड़ रहती है. खासकर बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग देखने को मिलती है. ऐसे में यह विशेष ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते टिकट बुक करा लें. त्योहार के समय अचानक भीड़ बढ़ जाती है. इसलिए योजना बनाकर यात्रा करना बेहतर रहेगा.

Table of contents [hide]

Read more

Local News