मेष- मेष राशि के जातकों के लिए नए साल का पहला सप्ताह सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें, तो अभी आपको स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है. बिजनेस ठीक-ठाक चलेगा और करियर की बात करें तो आप करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं, यह सप्ताह अच्छा बीतेगा. आर्थिक स्थिति को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है. सप्ताह की शुरुआत में आप थोड़ा व्यस्त रहेंगे, जिससे आपके प्रेम संबंधों में कमी देखने को मिल सकती है. यदि कहीं आपके विवाह की बातचीत चल रही है तो रिश्ता पक्का हो सकता है. शिक्षा और ज्ञान की बात करें तो किसी विशेष व्यक्ति की मदद से आप अपनी पढ़ाई की ओर आगे बढ़ सकते हैं. रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को खास लाभ हो सकता है.
वृषभ- इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा, परंतु मौसम के बदलाव के चलते कुछ परेशानी हो सकती हैं. आपको अपने प्रोफेशनल लाइफ में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा. रुपए पैसे की बात करें तो, आर्थिक स्थिति को लेकर आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. प्रेम और संबंध की बात करें तो वह भी प्रगाढ़ होंगे. विवाहितों के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहेगा. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर विशेष ध्यान देना होगा. परीक्षा परिणाम भी बहुत अधिक प्रभावित हो सकता है. जिसके कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है.
मिथुन- यह सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा. यदि आप किसी पुराने रोग से परेशान हैं तो उसमें सुधार होगा. इस सप्ताह आपका व्यापार बहुत अधिक बढ़ सकता है. जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. आपकी मेहनत रंग लाएगी. आपके रुपए पैसे की बात करें तो किसी बीमारी पर धन खर्च होने की आशंका है. प्रेम संबंधों की बात करे तो आप अपने प्रेमी से प्रेम का इजहार कर सकते हैं. विवाहित लोगों को रिश्ते में नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करनी होगी. पढ़ाई लिखाई में आपका ध्यान हटाने में कुछ लोग कोशिश कर सकते हैं, परंतु आप अपना मन मजबूत बनाए रखे.
कर्क- इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. मसालेदार भोजन के सेवन से आपको पेट से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं. ऑफिस में सहकर्मचारी आपका पूरा साथ देंगे. प्रेम संबंधों की बात करें तो आज आप अपने प्रेमी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं और विवाहित अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए कुछ नए नियम फॉलो कर सकते हैं. यदि आप पार्टनरशिप में कार्य करते हैं तो आपको अच्छी कमाई हो सकती है,. इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. इस सप्ताह आपको बहुत अधिक पढ़ाई लिखाई करने की आवश्यकता है. आप किसी बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं. इससे आपका मन खुश रहेगा.
सिंह- इस सप्ताह अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें. नौकरी वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में काफी जोश के साथ कार्य करेंगे. व्यावसायिक लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है. प्रेम संबंधों की शुरुआत बहुत अधिक व्यस्तता के साथ होगी. प्रेमी संग कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं. विवाहितों को अपने आप से रिश्ते में तालमेल बनाए रखने की कोशिश करनी होगी. आर्थिक स्थिति के लिए आप किसी की सलाह के बिना कोई इंवेस्टमेंट ना करें अन्यथा, नुकसान उठाना पड़ सकता है. पढ़ाई लिखाई को लेकर बहुत अधिक ध्यान देने की आवश्यक आवश्यकता है अन्यथा, पढ़ाई से मन हट सकता है.
कन्या- इस सप्ताह आपकी सेहत अधिक तेल मसाले का सेवन करने से खराब हो सकती है. विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. बिजनेस वाले जातकों को लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. नौकरी वाले जातकों को प्रमोशन का तोहफा मिल सकता है. प्रेम संबंधों की बात करें तो आप की किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है. आप अपने दिल की बात भी उन्हें बता सकते हैं. आप अपने प्रिय पात्र के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं. विवाहितों को अपने जीवन साथी का भरपूर साथ प्राप्त होगा. आर्थिक मोर्चे की बात करें तो थोड़ा ध्यान देना होगा. विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों की मदद से पढ़ाई-लिखाई में बहुत अधिक सहायता प्राप्त हो सकती है.
तुला- इस सप्ताह अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा. आपको सर्दी, जुकाम, बुखार इत्यादि परेशान कर सकता है. नौकरी पेशा जातकों को अपने सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा. आप अपने व्यवसाय में निवेश करते समय कुछ नई जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं. आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे. विवाहितों की बात करें तो यदि आपका जीवन साथी किसी बात को लेकर आपसे नाराज है तो उन्हें मनाने की कोशिश करें. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. इस सप्ताह आपकी पढ़ाई लिखाई में रुचि बनी रहेगी. आज किसी विशेष विषय में जानकारी प्राप्त करने के लिए आप कोई नया ट्यूशन लगवा सकते हैं.
वृश्चिक- इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी, परंतु सप्ताह के बीच में पेट से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आज बिजनेस से संबंधित पुरानी समस्याओं से बाहर निकाल सकते हैं, बिजनेस करने वाले लोगों की स्थिति अच्छी बनी रहेगी. विद्यार्थी लोग शिक्षा में लापरवाही ना बरतें, वरना नुकसान होगा. आपके प्रेम संबंधों में रोमांस की झड़ी लगी रहेगी. मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा. विवाहितों को अपने अपने जीवन साथी के साथ किसी भी प्रकार के विवाद से बचकर रहना होगा. अन्यथा बात बढ़ सकती है.
धनु- इस सप्ताह आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन मौसम के बदलाव के चलते स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं. आप आज नए लोगों के साथ मीटिंग कर सकते हैं, सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहेगा. आपके धन और रुपए पैसे की बात करें तो आपके जीवन में धन कमाने के नए साधन सामने आ सकते हैं. प्रेम संबंध में लाभ प्राप्त हो सकता है. विवाहितों के लिए भी यह सप्ताह बहुत अधिक बढ़िया रहेगा. छात्रों को इस सप्ताह सावधान रहना होगा,
मकर- इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा, परंतु शारीरिक समस्याओं से आप परेशान हो सकते हैं. करियर, व्यवसाय की बात करें तो यदि आप नयी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सप्ताह अच्छा रहेगा. बिजनेस करने वाले जातको को किसी गलत निर्णय लेने से बचना होगा. प्रेम संबंध में रोमांस की भावना बहुत अधिक बढ़ सकती है. विवाहितों की बात करें तो आज आप अपने जीवनसाथी से बातचीत करके अपनी पुरानी समस्याओं से निजात पा सकते हैं. रुपए-पैसे की बात करें तो आपकी घरेलू वस्तुओं को खरीदने के लिए हल्के-फुल्के खर्च हो सकते हैं. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगा रहेगा.
कुंभ- इस सप्ताह अपनी सेहत में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें, नियमित व्यायाम और योगासन करते रहें. व्यापार करने वाले जातकों को नए लोगों से मिलकर व्यापार आगे बढ़ाने में मदद मिल सकती है. नौकरीपेशा वाले जातकों को तनाव का सामना करना पड़ सकता है. प्रेम संबंधों की बात करें तो प्रेम संबंधों में निकटता और अधिक बढ़ सकती हैं. विवाहितों को अपने जीवनसाथी की अच्छाइयों को जानकर बहुत अधिक प्रसन्नता मिलेगी. आर्थिक स्थिति की बात करें तो सप्ताह की शुरुआत में और अंत में आपकी स्थिति मजबूत रहेंगी. शिक्षा को लेकर यह सप्ताह बढ़िया रहेगा आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगा रहेगा.
मीन- इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आप योग के सही तरीकों को अपनाये तो आपके लिए अच्छा रहेगा. आपके व्यवसाय की बात करें तो प्रोफेशनल मामलों में यह सप्ताह बहुत अधिक बढ़िया रहेगा. नौकरी में बदलाव के लिए भी समय अच्छा रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल रहेगा. प्रिय पात्र के साथ आप अपना समय समझदारी से व्यतीत करें तो अच्छा रहेग.। हल्की-फुल्की नोक झोक होने की आशंका है, विवाहितों को अपने जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा. आर्थिक स्थिति के हिसाब से सप्ताह बढ़िया रहेगा. हल्के-फुल्के खर्च लगे रहेंगे. विद्यार्थियों की बात करें तो आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर विशेष ध्यान देना होगा.


