Thursday, March 26, 2026

छात्रा ने यूनिवर्सिटी के तालाब में कूदकर खुदकुशी करने का प्रयास किया

Share

हजारीबाग. विनोबा भावे विवि की योग विभाग की एक छात्रा ने यूनिवर्सिटी के तालाब में कूदकर खुदकुशी करने का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार उसके कथित प्रेमी ने जबरन उसकी मांग में सिंदूर भरने का प्रयास किया. जिससे आहत होकर छात्रा तालाब में कूद गयी. उसे बचाने के लिए कथित प्रेमी भी तालाब में कूद पड़ा. यूनिवर्सिटी के शिक्षक और विद्यार्थियों ने दोनों को तालाब से निकाला व घटना की जानकारी कोर्रा पुलिस को दी. इसके बाद कोर्रा पुलिस दोनों को थाना ले आयी. पुलिस के अनुसार छात्रा योग से डिप्लोमा कर रही है. वहीं युवक रांची से एमबीए कर रहा है. पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. बताया जा रहा है कि छात्रा व युवक में पूर्व में प्रेम प्रसंग था. दोनों विवाह करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे.

चोरी का जेवरात खरीदने के आरोप में पकड़ाया

हजारीबाग. चोरी का जेवरात खरीदने के आरोप में बड़ाबाजार टीओपी पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है. जानकारी के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति महावीर स्थान चौक का रहनेवाला है. पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त व्यक्ति बड़ाबाजार टीओपी क्षेत्र में हुई चोरी का जेवरात खरीदता है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गये व्यक्ति के पास से चोरी का जेवरात भी पुलिस ने जब्त किया है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News