Wednesday, March 25, 2026

चोरी की बाइक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Share

साकची थाना की पुलिस ने सोमवार की रात तीन युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है.

Jamshedpur News :

साकची थाना की पुलिस ने सोमवार की रात तीन युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में सीतारामडेरा ह्यूमपाइप रोड निवासी रोहित राय उर्फ रोहित पांडेय, भुइयांडीह छायानगर निवासी विकास सिंह सरदार और सोनारी बजरंगबली मंदिर के पास रहने वाला गोलू साव शामिल है. पुलिस ने उनके पास से स्पलेंडर (जेएच05सीवाई 3514) बरामद की है. पुलिस के अनुसार सोमवार की रात चेंकिंग देख युवक बाइक लेकर भागने लगे. जिसके बाद उन्हें पकड़ा गया. पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने बताया कि बरामद बाइक साकची में गलैरिया मॉल के पास से चोरी की थी.

Read more

Local News