Tuesday, February 17, 2026

चास नगर निगम क्षेत्र में मंत्री डॉ इरफान अंसारी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जमील अख्तर का समर्थन करने पहुंचे हैं.

Share

बोकारो: चास नगर निगम क्षेत्र में मंत्री डॉ इरफान अंसारी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जमील अख्तर का समर्थन करने पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने जनसंख्या के आधार पर अपने हिस्सेदारी की मांग कर दी है. मंत्री ने बयान देते हुए कहा कि यहां पर आदिवासी 27 प्रतिशत हैं और हम अल्पसंख्यकों की 19 प्रतिशत जनसंख्या है. हम सिर्फ वोट देने के लिए नहीं बने हैं. मंत्री ने कहा कि ‘संसद में नहीं, विधायक में नहीं, कम से कम मेयर में तो अधिकार बनता है. आप (आदिवासी) भी हमें सपोर्ट कीजिए. आप बड़ा भाई तो मैं (अल्पसंख्यक) छोटा भाई, इसमें मेरा अधिकार बनता है’.

कांग्रेस समर्थित मेयर बना तो होगा विकास: मंत्री

मंत्री डॉ इरफान अंसारी मंगलवार को गौस नगर (भर्रा) के मदरसा मैदान में प्रेस कॉन्फ्रेस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जमील अख्तर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के रूप में मेयर पद पर चुनाव लड़ रहे हैं. मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि साफ सुथरी छवि वाले व्यक्ति जमील अख्तर को विजयी बनाकर चास के सभी वार्ड को प्रगति की ओर अग्रसर करें. उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार भी कांग्रेस समर्थन की है, अगर महापौर का चुनाव जीत जाते हैं तो बोकारो के चास की जनता का चहुमुखी विकास करेंगे. उन्होंने लोगों से वादा किया.

दलगत भावना से ऊपर उठकर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी का दे साथ: मंत्री

मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने प्रेस वार्ता के दौरान जनता से अपील की है. कहा कि वे आम जनता से यह अपील करते हैं कि दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर जमील अख्तर जी को भारी मतों से विजय बनाने के लिए संकल्प लें. मंत्री ने कहा कि सदन में राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाता है. भाजपा राहुल गांधी से डर गई है. उन्होंने कहा कि आने वाले 2029 के चुनाव में राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे.

Read more

Local News