पश्चिम सिंहभूम जिले में चाईबासा-चक्रधरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 75E पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। बीती रात एक छोटा हाथी वाहन ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला में सड़क दुर्घटना में मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। मंगलवार देर साथ रात 10 बजे चाईबासा चक्रधरपुर नेशनल हाईवे 75 ई में छोटा हाथी वाहन के दुर्घटना होने से तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बायहातु गांव से एक छोटा हाथी वाहन तेल भरने के लिए चाईबासा आ रहा था। जिसमें गांव के ही तीन अन्य लोग चालक के साथ सवार हो गए।
इसी दौरान, मुख्य सड़क पर खड़े एक ट्रक को वाहन ने अनियंत्रित होकर पीछे से धक्का मार दिया। धक्का इतना जोरदार था कि वाहन में बैठे चार व्यक्ति को बुरी तरह से जख्मी हो गए।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद चारों घायल को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।
इन लोगों की हुई मौत
इसमें बायहातू गांव निवासी सीनू पूर्ति और ऊपर बेड़ा निवासी गंगाधर जारिका की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। जबकि एक मृतक और घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।
घायल की स्थिति भी चिकित्सकों ने काफी गंभीर बताई है। जिसे बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया जा रहा है। मौत की जानकारी होते ही ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए, लोगों की भीड़ जमा हो गई।
वहीं, परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। तीनों मृतक के शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रख चुकी है। बुधवार सुबह तीनों शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया जाएगा।