Tuesday, April 7, 2026

चलती ट्रक में लगी आग

Share

कोयला लदा ट्रक (जेएच-02एजे-3938) में मंगलवार की अहले सुबह लरंगा जंगल के समीप शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी.

टंडवा. आम्रपाली कोल परियोजना से हल्दिया जा रहे कोयला लदा ट्रक (जेएच-02एजे-3938) में मंगलवार की अहले सुबह लरंगा जंगल के समीप शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे ट्रक का केबिन जलकर राख हो गया. बताया जाता है कि ट्रक में आग लगने के बाद चालक की सूझबूझ से ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया. इसकी सूचना सीआइएसएफ को दी गयी. सूचना पाकर सीआइएसएफ फायर ब्रिगेड टीम घटनास्थल पर पहुंची और घंटों मेहनत के बाद आग को काबू में किया. टंडवा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है 

Read more

Local News