Saturday, March 21, 2026

चतरा में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई.

Share

चतरा: जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड में शुक्रवार को बेमौसम बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने ने तीन लोगों की जान ले ली. दो अलग-अलग घटनाओं ने तीन परिवारों को मातम में डाल दिया. पहली घटना सिंघानी गांव के बन्दरचुवां इलाके में हुई. जहां वज्रपात की चपेट में आने से शमा परवीन की मौके पर ही मौत हो गई.

दूसरी घटना मेराल पंचायत के जेहरा गांव में घटी. जहां संजय भुइयां की दो पत्नियों पूनम देवी और कल्याणी देवी (जो सगी बहनें थीं) की बिजली गिरने से मौत हो गई. इन हादसों में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है. सभी घायलों को तत्काल बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है. तीनों शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया गया है. जहां पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. झारखंड में मानसून सीजन के दौरान वज्रपात की घटनाएं आम हैं, लेकिन इस बार एक ही दिन में तीन महिलाओं की मौत ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है. प्रशासन ने लोगों से खुले में न रहने और सुरक्षित जगह पर रहने की अपील की है.

Read more

Local News