Friday, March 20, 2026

गिरिडीह में 1 शख्स ने अपने भाई की हत्या कर दी

Share

गिरिडीह: जिले में हृदय विदारक घटना घटी है. यहां एक चचेरे भाई ने युवक को सबसे पहले उसे बियर पिलाई, फिर धड़ से सिर को अलग कर उसकी हत्या कर दी. घटना गावां थाना इलाके के बादीडीह पंचायत अंतर्गत नावाडीह की है. मृतक की पहचान नावाडीह निवासी अरविंद यादव के रूप में हुई है जबकि हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी चचेरा भाई कमलेश यादव है.

  • पुलिस ने कमलेश की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू के साथ, उस कपड़े को भी बरामद किया है, जिसे आरोपी ने घटना के वक्त पहना था. इसकी पुष्टि खोरी महुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने की है. बताया जाता है कि पुलिस इस मामले को अवैध संबंध से जोड़कर देख रही है.
  • दरअसल, मृतक आनंद शनिवार रात से गायब था. इसे लेकर गावां थाना में परिजनों ने गुमशुदगी का आवेदन दिया था. पुलिस आनंद की खोज कर रही थी. एसपी डॉक्टर बिमल कुमार के निर्देश पर खोरी महुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे जबकि थाना प्रभारी जांच में जुटे थे. बताया जाता है कि जांच के दरमियान पुलिस का शक आनंद के चचेरे भाई कमलेश पर ही जा रहा था. कमलेश का डाटा खंगाला गया तो पता चला कि वह सूरत में काम करता है और अभी गांव आया है. ऐसे में कमलेश की कॉल डिटेल से महत्वपूर्ण जानकारी मिली. जिसके बाद पुलिस ने कमलेश को गिरफ्तार कर लिया.
  • हिरासत में लिए गए कमलेश से पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपी ने धीरे धीरे करके सारे राज खोल दिए. आरोपी ने पुलिस को बताया कि शनिवार के दिन उसने आनंद को शराब पीने का ऑफर दिया था. आनंद ने कहा कि वह सिर्फ बियर पीता है. ऐसे में कमलेश बियर के साथ महुआ शराब लेकर आया. कमलेश द्वारा चुपके से बियर में महुआ शराब मिला दी और आनंद को पिलाने दी. कुछ समय बाद आनंद नशे में धुत हो गया तो कमलेश ने आनंद के सीने पर चाकू से वार कर दिया, फिर उसी दौरान उसने चाकू से आनंद का सिर, धड़ से अलग कर दिया और उसकी बॉडी को जंगल में फेंककर वापस घर आ गया. इससे पहले उसने कपड़े पर लगे खून के धब्बे को पानी से धोया. फिर घर आकर दोबारा से वाशिंग पाउडर से कपड़े धोए और निश्चित होकर सो गया.

आनंद की हत्या उसके ही चचेरे भाई कमलेश ने की है. कमलेश ने आनंद के सिर को धड़ से अलग कर दिया और जंगल में फेंक दिया. कमलेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने कमलेश की निशानदेही पर आनंद को धड़ बरामद किया है और सिर की तालाश जारी है: राजेंद्र प्रसाद, एसडीपीओ, खोरी महुआ

Read more

Local News