Friday, March 27, 2026

गिरिडीह पुलिस ने एक ऐसी महिला और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है. जो बच्चियों को फंसाकर गलत काम करवा रही थी.

Share

गिरिडीह: जिला की पुलिस ने न सिर्फ लड़कियों के साथ हैविनियत का खुलासा किया है बल्कि दो मासूम बच्चियों को बचाने का काम भी किया है. जिन बच्चियों को बचाया गया है, उनमें एक धनबाद जिले के जोरापोखर थाना क्षेत्र की है तो दूसरी गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाके की. पुलिस ने इस मामले में धंधे चला रही एक महिला और उसके सहयोगी को गिरफ्तार भी किया है. यह सफलता मुफ्फसिल थाना पुलिस को मिली है.

दरअसल, मुफ्फसिल थाना इलाके के एक गांव की 15 साल की एक लड़की गायब हो गई थी. अप्रैल माह में लड़की की गुमशुदगी की जानकारी परिजनों ने थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो को दी. सूचना पर पुलिस एक्टिव हुई और छानबीन की गई. जिसमें पता चला कि लड़की घर से निकलने के बाद एक ऑटो पर सवार होकर धनबाद की तरफ गई थी. पुलिस काफी खोजबीन की लेकिन लड़की का पता कुछ भी नहीं चला.

  • ऐसे में मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई. इस बीच गिरिडीह के एसपी डॉ बिमल कुमार ने विशेष जांच दल का गठन किया. इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो की अगुवाई में गठित टीम में महिला थाना प्रभारी दीपमाला, सहायक अवर निरीक्षक चंदन तिवारी के अलावा टेक्निकल टीम को शामिल करते हुए छापेमारी शुरू की गई.
  • वहीं, टीम की मॉनिटरिग का जिम्मा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीतवाहन उरांव को दिया गया. टीम छानबीन करते हुए उस ऑटो चालक तक पहुंची जो लड़की को लेकर गिरिडीह शहर से निकला था. ऑटो चालक से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि लड़की पचम्बा थाना इलाके के 28 नंबर के एक घर में है.
  • इस सूचना के बाद पुलिस की टीम 28 नंबर पहुंची और यहां से अप्रैल में लापता लड़की के साथ धनबाद की लड़की को बरामद करते हुए पिंकी ऊर्फ नीतू देवी नामक महिला को गिरफ्तार किया. इसके अलावा ऑटो चालक इरफ़ान को भी गिरफ्त में लिया गया. दोनों से पूछताछ की गई तो पुलिस भौचक्क रह गई.
  • पूछताछ में गिरफ्तार नीतू और इरफान ने बताया कि वे लोग गरीब और जरूरतमंद लड़कियों को टारगेट करते हैं. लड़कियों को काम दिलवाने के नाम पर झांसे में लेते हैं. बरामद लड़कियों को भी कैटरर में काम देने के नाम पर झांसे में लिया गया फिर दोनों का यौन शोषण भी करवाया गया.
  • पुलिसिया पूछताछ में यह भी पता चला कि ये लोग लड़कियों को जिला से बाहर भी ले जाते थे. लड़कियों के देवघर जिले मधुपुर भी ले जाया गया था. इन लड़कियों को मधुपुर के ब्लू हेवन होटल भी ले जाया गया था और वहां भी बच्चियों के साथ हुआ. इधर बरामद बच्चियों ने भी बताया है कि उनके साथ गलत हो रहा था.

नीतू देवी ऊर्फ पिंकी नाम की महिला ऑटो चालक इरफ़ान के साथ मिलकर लड़कियों को फंसाने का काम कर रहा था. ये लोग लड़कियों का यौन शोषण भी करवा रहे थे. इनके कब्जे से दो नाबालिग लड़कियों को मुक्त करवाया गया है. जिन बच्चियों को मुक्त करवाया गया, उन्हें काम देने के नाम पर फंसाया गया था. फिर इनके साथ गलत किया गया. इन लड़कियों को मधुपुर के ब्लू हेवन होटल भी ले जाया गया था, जहां इनके साथ काफी गलत हुआ. इस मामले में दोनों लड़कियों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा. जबकि गिरफ्तार पिंकी और इरफान को जेल भेजा जा रहा है:- श्याम किशोर महतो, थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर, मुफ्फसिल

Read more

Local News