मौसम चाहे कोई भी हो, अपनी त्वचा पर विशेष ध्यान देना बेहद जरूरी है. गर्मियों के महीनों में अपनी त्वचा की देखभाल करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. तेज गर्मी और पसीने के कारण त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. हालांकि, विशेषज्ञ इस बात पर जोर देते हैं कि इस समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. अपनी त्वचा की सुंदरता बनाए रखने के लिए विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है. इसी कारण, विशेषज्ञ ऐसी सावधानियां बरतने की सलाह देते हैं जो केवल सनस्क्रीन लोशन लगाने से कहीं बढ़कर हैं. तो आइए, जानते हैं कि आप गर्मियों के मौसम में हम अपनी त्वचा की देखभाल कैसे कर सकते हैं…
वाटर बेस्ड सीरम का करे इस्तेमाल
विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों के मौसम में वाटर बेस्ड सीरम का इस्तेमाल करना (चाहे वह मेकअप रूटीन का हिस्सा हो या स्किनकेयर रूटीन का) बेहद फायदेमंद होता है. विशेषज्ञ बताते हैं कि ये सीरम न केवल त्वचा की गहरी परतों तक पहुंचते हैं, बल्कि उसे भरपूर पोषण भी देते हैं, जिससे स्किन हेल्दी और चमकदार नजर आती है. इसलिए, विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्किन को हाइड्रेटेड रखते हुए झुर्रियों और फाइन लाइन्स को रोकने में भी मदद करता है.
स्क्रबिंग के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें
तेज धूप के कारण लोगों को बहुत ज्यादा पसीना आता है. बहुत सी महिलाओं को लगता है कि सिर्फ चेहरा पोंछ लेने से ही डेड स्किन और गंदगी हट जाएगी, लेकिन, विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसा नहीं होता है. विशेषज्ञ बताते हैं कि असल में पसीने की वजह से त्वचा पर और भी ज्यादा गंदगी और धूल जमा हो जाती है. इसलिए, समय-समय पर स्क्रबिंग करके त्वचा को साफ करते रहना चाहिए. साथ ही, इस काम के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट्स के मामले में भी सावधानी बरतने चाहिए. बेहतर यही है कि जहां तक हो सके, नेचुरल चीजों का ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए.
गर्मी के मौसम में लाइट मेकअप ही करें
विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों में चाहे कोई भी अवसर हो, जितना हो सके उतना ही कम मेकअप करना अच्छा फेस के लिए फायदेमंद होता है. इसके साथ ही इस मौसम में ऑयली प्रोडक्ट से भी बचना चाहिए. फाउंडेशन लगाने की आदत रखने वालों को बेहतर फिनिशिंग के लिए फाउंडेशन के बाद थोड़ा पाउडर लगाने की सलाह दी जाती है. होंठों की सुरक्षा के लिए लिप बाम लगाने की भी सलाह दी जाती है. इसके अलावा, गर्मियों में हेवी आई मेकअप, कंसीलर और ब्लश से बचना चाहिए.
सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है
विशेषज्ञों के अनुसार, इस मौसम में किसी भी समय बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लोशन लगाना बहुत जरूरी होता है. आपको SPF वाला ऐसा सनस्क्रीन लोशन इस्तेमाल करना चाहिए जो आपकी त्वचा के प्रकार के लिए सही हो. अगर आपको धूप में ज्यादा समय बिताना पड़ता है, तो आपको हर दो घंटे में दोबारा सनस्क्रीन लगानी चाहिए. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, सनब्लॉक और सनस्क्रीन, दोनों ही UV किरणों से सुरक्षा प्रदान करते हैं.
विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों में चेहरे और पैरों की देखभाल को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. हेल्दी और चमकदार स्किन के लिए नियमित अंतराल पर फेशियल और पेडीक्योर करवाने चाहिए. विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है, तो आपको घर पर नेचुरल चीजों का उपयोग करके खुद से फेशियल और पेडीक्योर करना चाहिए चाहिए. इस तरह त्वचा को पर्याप्त नमी देकर उसे हेल्दी और फ्रेश रखना बहुत मुश्किल नहीं होता है.
शरीर में पानी की कमी न होने दें
गर्मियों के महीनों में ज्यादा पसीना आने के कारण हमारे शरीर में पानी का लेवल बार-बार बदलता रहता है. विशेषज्ञों के अनुसार, इसकी भरपाई करने और हेल्दी और फ्रेश बनाए रखने के लिए हमें जितना हो सके उतना पानी पीना चाहिए. इसके साथ ही विशेषज्ञ बताते हैं कि शरीर में लिक्विड लेवल को बनाए रखने के लिए पानी के सीथ-साथ ताजे फलों का रस, नारियल पानी और छाछ भी शामिल कर सकते हैं. मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन के अनुसार , अपनी त्वचा को पूरे साल स्वस्थ रखने के लिए, आपको रोजाना अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए, पूरी नींद लेनी चाहिए, पौष्टिक आहार लेना चाहिए और खुद को धूप से बचाना चाहिए.
ठंडे पानी से स्नान करना फायदेमंद
कई लोगों को मौसम की परवाह किए बिना गर्म पानी से स्नान करने की आदत होती है. हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मियों में ठंडे पानी से स्नान करना बहुत फायदेमंद होता है. ऐसा करने से न केवल अत्यधिक पसीने से राहत मिलती है, बल्कि रूखी त्वचा और छोटी-मोटी दरारों जैसी समस्याएं भी कम होती हैं.
विशेषज्ञों के अनुसार, हेल्दी स्किन के लिए ताजे फलों और सब्जियों से भरपूर डाइट लेना उचित है. विशेषज्ञ चेहरे को तरोताजा रखने के लिए फेशियल स्प्रे का इस्तेमाल करने, साथ ही नियमित रूप से स्किन की सफाई, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग करने का सुझाव देते हैं. उनके मुताबिक, इन आसान सावधानियों को अपनाकर आप गर्मियों के मौसम में हेल्दी और फ्रेश स्किन पा सकते हैं.


