Monday, April 6, 2026

गढ़वा में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बिहार चुनाव परिणाम और एसआईआर पर बयान दिया है.

Share

गढ़वा:बिहार विधानसभा चुनाव में मिली एनडीए को बड़ी जीत पर झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उन्होंने SIR के मुद्दे पर भी बयान दिया है. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एक दिवसीय दौरे पर गढ़वा पहुंचीं हैं.

  • बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली करारी हार पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने पहले ही बता दिया था कि कैसे वोट की हेराफेरी होती है. उन्होंने कहा कि चुनाव के एन वक्त पहले SIR लागू कर 65 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए. यह महागठबंधन को मिली हार का सबसे बड़ा कारण रहा. उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने अध्ययन कर पहले ही बता दिया था कि कैसे वोट की चोरी होती है और आज यह साबित भी हुआ है. उन्होंने कहा कि आज बिहार में वोट चोरी कर सरकार बनी है.
  • मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि SIR चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है. हमलोग इसका विरोध नहीं कर रहे हैं, बल्कि यह सही ढंग से हो यह हमारी मांग है. उन्होंने कहा कि जिस तरह केंद्र के दबाव में चुनाव आयोग काम कर रहा है हमलोग इस बात का विरोध कर रहे हैं. एक सवाल से जवाब में उन्होंने कहा कि गठबंधन की सरकार में राज्य के हर जिले का विकास होगा. उन्होंने कहा कि गढ़वा की भी तस्वीर बदल रही है.

बंशीधर भगवान का किया दर्शन

आपको बता दें कि झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह श्रीबंशीधर भगवान का दर्शन करने गढ़वा पहुंचीं थीं. उन्होंने बंशीधर भगवान का दर्शन कर राज्यवासियों के लिए खुशहाली की कामना की.

Read more

Local News