Monday, March 16, 2026

गढ़वा में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के नेतृत्व में दिशा की बैठक हुई.

Share

गढ़वा: जिला के समाहरणालय सभागार में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और राज्य एवं केंद्र प्रायोजित विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत तरीके से समीक्षा की गई.

इस दौरान बैठक में पहुंचे भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव एवं गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी नाराज हो गए. विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि पिछली बार दिशा की बैठक हुई थी, जिसमें मैं उपस्थित नहीं था. लेकिन जो जानकारी हासिल हुई उस पर कुछ सवालों का जवाब मिला और कुछ अधूरा रह गया.

वहीं, गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि बहुत सारे सवाल किए गए लेकिन उसका ना तो विभाग और ना ही पदाधिकारी ने समुचित जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि जिन सवालों को यहां उठाया गया है, उसका जवाब अधिकारी नहीं दे पाए. जिससे वह संतुष्ट नहीं हुए है.

उनका कहना है कि जिले में लगातार बालू उत्खनन चल रहा है, वो भी अवैध रूप से तो इसका जिम्मेदार कौन है. वहीं मईयां सम्मान में 50 वर्ष पूर्ण होने के बाद लाभुकों का नाम काट दिया जा रहा है और जिसका जुड़ना चाहिए था, उसका काम सरकार नहीं कर पा रही है इसका भी जवाब नहीं मिला. उन्होंने कहा कि उन सवालों को उनके द्वारा आगामी विधानसभा सत्र मे रखने का काम किया जाएगा.

Read more

Local News