ब्लड सर्कुलेशन सिस्टम हमारे शरीर के सभी ऑर्गन और सेल्स तक ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स का सही ट्रांसपोर्टेशन सुनिश्चित करने के लिए लगातार लगातार काम करता है. ब्लड सर्कुलेशन (रक्त परिसंचरण) के सही होने पर ही शरीर के सभी अंगों को पोषक तत्व और ऑक्सीजन मिलती है. इससे हम हेल्दी रहते हैं. लेकिन, कुछ कारणों से कुछ लोगों में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं होता है. बता दें, स्मोकिंग करने वाले, घंटों बैठे रहने वाले, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित लोगों में ब्लड सर्कुलेशन सिस्टम ठीक से काम नहीं करता है. इससे उन्हें कई बीमारियां हो सकती है. जिनमें परिधीय धमनी रोग, डायबिटीज, मोटापा, डीप वेन थ्रोम्बोसिस (DVT) और क्रोनिक वेनस इनसफीशिएंसी (CVI) शामिल है. ऐसे में इस खबर में जानें कि शरीर में खराब ब्लड सर्कुलेशन के लक्षण क्या हैं?
खराब ब्लड सर्कुलेशन के लक्षण

ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन के मुताबिक, अगर ब्लड सप्लाई ठीक से न हो, तो हमारे शरीर में कई लक्षण और संकेत दिखाई देते हैं. इनमें शामिल हैं:
- हाथों और पैरों में सुइयों जैसी चुभन महसूस होना
- पैरों और टखनों में सूजन
- उंगलीसे दबाने पर दर्द
- मांसपेशियों में बार-बार दर्द
- पैरों के तलवों में बार-बार सुन्नपन (खासकर रात में)
- चेहरे का बार-बार रंग उड़ना और पीला पड़ना
- घावों और छालों का देर से भरना
- अत्यधिक थकान और सुस्ती महसूस होना
- बालों का झड़ना (पैरों और बाजुओं के बालों सहित)
- मल त्याग में रुकावट
- एनजाइना सीने में दर्द है जो हृदय की मांसपेशियों में रक्त के प्रवाह में कमी के कारण होता है.
ये सभी लक्षण इस बात की ओर इशारा करते हैं कि शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है.

यह काफी खतरनाक हो सकता है?
अगर शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो रहा है, तो आगे चलकर कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं. खासकर, इससे ब्लड वेसेल्स में खून के थक्के जमने का खतरा रहता है. इससे दिल का दौरा पड़ सकता है. आमतौर पर इसका पता नहीं चल पाता है. लेकिन अगर ऊपर बताए गए लक्षण दिखें, तो बिना देर किए तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और जांच करानी चाहिए. अगर कोई समस्या दिखे, तो तुरंत इलाज करवाना चाहिए. जिन लोगों में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से ठीक से नहीं होता, उनके लिए डॉक्टर दवाइयां लिखते हैं. इनका इस्तेमाल नियमित और बिना चूके करना चाहिए. साथ ही, आपको रोजाना 30 मिनट व्यायाम करना चाहिए. ऐसे लोगों को समय पर खाना और सोना चाहिए. आपको रोजाना पर्याप्त पानी भी पीना चाहिए. इसके साथ ही अपने खान-पान में भी कई बदलाव करने चाहिए. ऐसा करने से इस समस्या से निजात मिल सकती है.
इन बातों का रखें ध्यान
जिन लोगों के शरीर में रक्त की आपूर्ति ठीक से नहीं होती, उन्हें उचित आहार का पालन करना चाहिए. इससे जानलेवा बीमारियों से बचा जा सकता है. खासकर, चुकंदर, पालक, मछली, अखरोट और अलसी जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए. इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड सहित कई कंपाउंड होते हैं. येब्लड वेसेल्स को स्वस्थ रखते हैं. ये ब्लड सप्लाई में सुधार करते हैं. इसके अलावा, फ्लेवोनोइड्स से भरपूर स्ट्रॉबेरी, क्रैनबेरी और रास्पबेरी खाना भी फायदेमंद होता है. नींबू और संतरा जैसे खट्टे फल भी अच्छे होते हैं. डार्क चॉकलेट, लहसुन, शिमला मिर्च और हल्दी जैसे खाद्य पदार्थ खाने से भी यह समस्या कम हो सकती है. इससे ब्लड फ्लो बेहतर हो सकता है और हार्ट भी हेल्दी रह सकता है.


