मुंबई: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी जब से पोस्टपोन हुई है, तब कई तरह की अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. ऑनलाइन अफवाहों का दावा है कि पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को धोखा दिया, हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है. हालांकि, इसकी सच्चाई के लिए चैटजीपीटी का सहारा लिया.
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में वह मैरी डी’कोस्टा नाम की एक महिला के साथ फ्लर्ट करते हुए दिख रहे हैं. उसने कहा कि उसने उसे स्विमिंग, स्पा आउटिंग और वर्सोवा बीच पर सुबह-सुबह टहलने के लिए बुलाया था. चैट में लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप के बारे में भी बात की गई. चैट में यह भी कहा गया है कि वे तीन से पांच महीने में सिर्फ एक बार मिलते हैं.
वायरल चैट स्क्रीनशॉट की असलियत सामने लेने के लिए चैटजीपीटी का सहारा लिया गयाचैटजीपीटी के अनुसार, इंस्टाग्राम पर Mary D’Costa नाम की एक यूजर ने कथित चैट्स शेयर की थीं, जो बाद में Reddit पर भी चल पड़ीं. इन चैट्स में पलाश मुच्छल के कथित मैसेज दिखाए गए हैं, जैसे कि स्विमिंग के लिए इनवाइट, स्पा, वर्सोवा बीच की सुबह की बात आदि. कुछ मैसेज में उन्होंने लॉन्ग डिसटेंस की परेशानी का जिक्र किया है. हालांकि, चैटजीपीटी को सच मानने से इनकार किया है. हालांकि, ईटीवी भारत चैटजीपीटी के दिए गए सवालों की पुष्टि नहीं करता है.
चीटिंग के बीच पलाश का मैरिज प्रपोजल की तस्वीरें वायरल
पूरे मामले के बीच, पलाश का एक्स बिरवा शाह के लिए शादी का प्रपोजल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल तस्वीरों में देख सकते हैं कि फूलों, गुब्बारों और लाइट से बहुत रोमांटिक माहौल बनाया गया था. पलाश घुटनों पर बैठकर बिरवा को प्रपोज कर रहे हैं. वायरल तस्वीर 2017 की है
पलाश की बहन ने लोगों से की अपील
पलाश और स्मृति की शादी उनके पिता की खराब सेहत की वजह से टाल दी गई है. सोमवार, 24 नवंबर को पलाश की बहन और गायिका पलक मुछाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, ‘स्मृति के पिता की सेहत की वजह से स्मृति और पलाश की शादी रोक दी गई है. हम आप सभी से रिक्वेस्ट करेंगे कि इस सेंसिटिव टाइम में परिवारों की प्राइवेसी का ध्यान रखें.’
वहीं, मंगलवार की सुबह पलक को एक अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया. उधर स्मृति ने भी अपने इंस्टाग्राम से सगाई और शादी से पहले की सारी पोस्ट डिलीट कर दी हैं. तो देखते हैं शादी होगी या नहीं.


