Monday, April 6, 2026

कोलकाता की शेयर ट्रेडिंग कंपनी ने झारखंड में कई लोगों के साथ ठगी की है.

Share

पलामूः कोलकाता की एक शेयर ट्रेडिंग कंपनी ने झारखंड के कई लोगों से लाखों रुपए तक लिए हैं. पूरे मामले में पलामू के मेदिनीनगर में शेयर ट्रेडिंग कंपनी के निदेशक एवं कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

पलामू के मेदिनीनगर के रहने वाले सत्येंद्र ने 2014 से 2016 के बीच कोलकाता के टॉलीगंज में संचालित एक शेयर ट्रेडिंग कंपनी में तीन लाख रुपए का निवेश किया था. कंपनी के द्वारा शुरुआत में पैसे दिए गए थे. लेकिन बाद में कंपनी ने पैसे देना बंद कर दिया था.

सत्येंद्र की तरह अन्य 14 लोगों ने भी निवेश किया था. सभी को पैसे मिलना बंद हो गया था. कोलकाता जाने के बाद कंपनी के एमडी ने भुगतान का आश्वासन दिया था. बाद में दोनों ने फोन उठाना बंद कर दिया था. कंपनी के माध्यम से शेयर में निवेश करने वाले लोग दोबारा कोलकाता गए तो उन्हें कार्यालय बंद मिला था.

पलामू के सतबरवा के चम गांव के रहने वाले मोहन राम ने भी शेयर ट्रेडिंग में 15 लख रुपए निवेश किया था. उन्हें हर महीने पांच प्रतिशत रिटर्न का वादा किया गया था. उन्हें रिटर्न भी नहीं मिला और कार्यालय भी बंद हो गया.

पूरे मामले में सत्येंद्र कुमार के आवेदन के आधार पर मेदिनीनगर टाउन थाना में एफआईआर दर्ज की गई है. मेदिनीनगर टाउन थाना के प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया कि पूरे मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और अनुसंधान किया जा रहा है. शेयर ट्रेडिंग कंपनी कोलकाता की है.

Read more

Local News