Sunday, March 29, 2026

कोडरमा के चित्रगुप्त नगर में एक घर में जहरीला सांप निकलने के बाद परिजन काफी डर गए.

Share

कोडरमा: जिला के चित्रगुप्त नगर में पवन गुप्ता नामक शख्स के घर में जहरीला रसेल वाइपर सांप दिखा, जिससे परिजनों में डर समा गया. इसके बाद घर के लोगों ने सांप को भगाने का प्रयास किया लेकिन उसे देखकर सभी भयभीत हो गए. इसके बाद गृह स्वामी ने इसकी जानकारी स्नेक कैचर प्रशांत आजाद को दी. जिसके बाद प्रशांत उनके आवास पर पहुंचे और काफी जद्दोजहद के बाद सांप को पकड़ने में सफल हुए.

काफी जहरीला होता है रसेल वाइपर

स्नेक कैचर प्रशांत आजाद ने रसेल वाइपर को पकड़कर एक प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर उसे वन विभाग को सौंप दिया, जहां से सांप को जंगल में छोड़ दिया जाएगा. प्रशांत ने बताया कि रसेल वाइपर स्वभाव से काफी जहरीला होता है. उन्होंने आगे बताया कि सांप हमारे पर्यावरण के रक्षक हैं, इन्हें बचाने का प्रयास करना चाहिए

सांप देखने पर उसे मारे नहीं

कई बार देखने में आया है कि लोग घबराकर सांप को मारने का प्रयास करते हैं. उनको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए. जब भी घर या कहीं भी सांप नजर आए तो उसकी सूचना वन विभाग या किसी स्नेक कैचर को देनी चाहिए. जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में रसेल वाइपर की गिनती होती है, यह सांप पलक झपकते ही अपने शिकार का काम तमाम कर देता है.

बता दें कि बारिश के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं अक्सर बढ़ जाती हैं. ऐसे में कई लोग सर्पदंश के शिकार हो जाते हैं और अपनी जान गवां बैठते हैं. ऐसे में ईटीवी भारत लोगों को सतर्क करता हैं जागरूक करता है कि वह अपने घर के आसपास उगे झाड़ियों और घासफूस को साफ रखें. घर में या आसपास कहीं भी सांप दिखे तो उसे मारे नहीं बल्कि इसकी सूचना स्नेक कैचर को दें ताकि उसकी जिंदगी सुरक्षित रह सके.

Poisonous Russell Viper snake entered house in Koderma

Read more

Local News