Tuesday, March 31, 2026

कैंसर के चौथे स्टेज के बीच नफीसा अली ने सोशल मीडिया पर नई तस्वीरें शेयर की हैं…

Share

मुंबई: दिग्गज एक्ट्रेस नफीसा अली सोढ़ी को स्टेज 4 पेरिटोनियल कैंसर का पता चला, जिसके बाद उन्होंने कीमोथेरेपी शुरू कर दी है. आगे आने वाली चुनौती लिए वह साहस के साथ इसका सामना करने के लिए तैयार हैं. उनका यह दृढ़ संकल्प हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट से पता चला हैं. जहां वह इलाज के दौरान अपनी बाल्ड यानी गंजेपन की तस्वीर शेयर की हैं.

स्टेज 4 पेरिटोनियल कैंसर के इलाज के दौरान नफीसा के बाल गिरने लगे थे, जिसके बाद उन्होंने अपने बाल कटवा दिए. गंजा होने के बाद नफीसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई गंजेपन वाली तस्वीरें पोस्ट कीं.

पीले रंग का टॉप और भूरे रंग की पैंट पहने, वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं और कैमरे के सामने गर्मजोशी से मुस्कुरा रही थीं. वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपनी बेस्टी के साथ दिख रही हैं. तस्वीरों के साथ उन्होंने बस इतना लिखा, ‘पॉजिटिव पावर.’

इस पोस्ट के बाद, बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने लाल दिल वाली इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है, जबकि कई अन्य फैंस ने उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना और शुभकामनाएं भेजी हैं.

नफीसा अली अक्सर अपने सफर की झलकियां साझा करती हैं. कुछ दिन पहले, उन्होंने एक भावुक मैसेज के साथ-साथ तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट किए, जिनमें उनके पोते-पोतियां कीमोथेरेपी के कारण बालों के झड़ने की समस्या से निपटने में उनकी मदद करते दिखाई दे रहे थे.

इन क्लिप्स में उनके घर के नन्हे बच्चे अपने हाथों से उनके बाल काटते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस पल को साझा करते हुए, नफीसा ने लिखा, फाइनली मेरे छोटे पोते-पोतियों ने मेरे झड़ते बालों की समस्या में मेरी मदद की.’

नवंबर 2018 में नफीसा अली को पहली बार स्टेज 3 पेरिटोनियल और ओवेरियन कैंसर का पता चला था. 2019 तक, उन्होंने बताया था कि उन्होंने इस जंग में जीत हासिल की है. हालांकि, हाल ही में, एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि कैंसर फिर से उभर आया है और वह एक बार फिर से इलाज शुरू कर दी हैं.

Read more

Local News