Saturday, March 28, 2026

कुछ टिप्स को अपनाएंगे तो फ्रिज से आने वाली दुर्गंध कम हो जाएगी..

Share

आजकल हर घर में रेफ्रिजरेटर यानी फ्रिज का इस्तेमाल होता है. रेफ्रिजरेटर बैक्टीरिया की वृद्धि को धीमा करके खाने को खराब होने से बचाते हैं और खाने को लंबे समय तक फ्रेश रखते हैं. खासकर गर्मियों में घर में बने खाने और मसालों के खराब होने का खतरा ज्यादा होता है. ऐसे में फ्रिज इन चीजों को खराब होने से बचाने में खास तौर पर मददगार होते हैं. हालांकि, बहुत से लोग खाने के साथ-साथ दूसरी चीजें भी रेफ्रिजरेटर में रख देते हैं. इससे फ्रिज में ठंडी हवा का संचार ठीक से नहीं हो पाता और बदबू आने लगती है.

इसके साथ ही फ्रिज में बदबू आने के अन्य मुख्य कारण खराब खाना, फफूंद, बैक्टीरिया और खराब साफ-सफाई भी हैं. गिरा हुआ खाना और ठीक से सफाई न होने या एक्सपायर हो चुके खाने से भी बदबू आ सकती है. नमी और अनुचित तापमान के कारण भी फफूंद और बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे उसमें से बदबू आने लगती है.

Follow these simple tricks to get rid of the smell coming from the fridge, this is how it will work

लंबे समय तक रखा खाना खराब हो जाता है क्योंकि उसमें बैक्टीरिया और माइक्रोऑर्गेनिज्म पनपने लगते हैं. इससे उसका स्वाद, रंग और गंध बदल जाती है, और दुर्गंध भी पैदा हो सकती है. अगर फ्रिज से आने वाली इस दुर्गंध को दूर नहीं किया गया, तो दूसरे खाने-पीने की चीजों से भी दुर्गंध आने लग सकती है. ऐसे में कुछ आसान उपायों को अपनाकर आप रेफ्रिजरेटर से आने वाली दुर्गंध से छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानें क्या हैं वो उपाय…

इन आसान हैक्स को जरूर अपनाएं

Follow these simple tricks to get rid of the smell coming from the fridge, this is how it will work

टूथपेस्ट और कपूर पाउडर
सबसे पहले एक कटोरी में सफेद टूथपेस्ट लें. फिर, चार कपूर की गोलियां लें. इन गोलियों को पीस लें. अब कपूर के पाउडर को टूथपेस्ट में डालकर मिलाएं और कटोरी को फ्रिज में लगभग आधे घंटे के लिए रख दें. इसके बाद, जब आप फ्रिज खोलेंगे, तो आपको एक अच्छी खुशबू आएगी. यह उपाय फ्रिज की दुर्गंध को सोख लेता है.

कपूर के पत्ते करेंगे ऐसे काम
एक कटोरे में सफेद टूथपेस्ट डालें. फिर, लगभग 4-5 कपूर के पत्ते लें और उन्हें पीसकर पेस्ट बना लें. कपूर के पेस्ट को टूथपेस्ट में डालकर अच्छी तरह मिलाएं. फिर, नींबू के रस की कुछ बूंदें डालकर मिलाएं. अब, इस मिश्रण से चार-पांच छोटे-छोटे बॉल बना लें. जब ये बॉल्स सूख जाएं, तो इन्हें फ्रिज में अलग-अलग जगहों पर रख दें. ये बॉल्स फ्रिज से आने वाली सारी दुर्गंध सोख लेंगे.

नींबू से दुर्गंध दूर करें
आप नींबू से फ्रिज की दुर्गंध आसानी से दूर कर सकते हैं. इसके लिए, सबसे पहले नींबू को टुकड़ों में काटकर एक प्लेट में रखें. फिर, प्लेट को फ्रिज के अंदर रख दें. नींबू में खट्टेपन की खुशबू होती है, जो फ्रिज की दुर्गंध दूर करने में मदद कर सकती है. आप चाहें तो नींबू के रस में थोड़ा सा बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं. इससे दुर्गंध जल्दी दूर हो जाएगी.

पेपर हैक
अगर आपके फ्रिज से बदबू आ रही है, तो अखबार के एक टुकड़े को गोल आकार में रोल करें, उसे पानी में भिगोएं, पानी निचोड़ें और फिर फ्रिज में रख दें. यह तरीका आपके फ्रिज से आने वाली बदबू को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है. पेपर के इस गोले को 7-8 घंटे के लिए फ्रिज में रखें. इससे कागज फ्रिज से आने वाली सारी दुर्गंध सोख लेगा. फिर कागज के गोले को निकाल लें.

Follow these simple tricks to get rid of the smell coming from the fridge, this is how it will work

ध्यान देने वाली बात
कुछ लोग पके हुए खाने को कई दिनों तक फ्रिज में रखते हैं. जो अक्सर खराब हो जाते हैं। इससे बदबू आती है। बेहतर होगा कि खराब खाने को तुरंत फ्रिज से निकाल लें. वहीं, हर 10 दिन में एक बार फ्रिज के अंदर और बाहर साफ कपड़े से पोंछें. इससे इसकी उम्र बढ़ेगी और अच्छी ठंडक भी बनी रहेगी. फ्रिज के अंदर सामान नीचे रखें ताकि ठंडी हवा हर कोने तक पहुंच सके.

Read more

Local News