बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन पिछले कुछ दिनों से एक विवाद की वजह से सुर्खियों में हैं. बीते कुछ दिनों से उनका नाम 18 साल की लड़की करीना कुबिलियूट से जोड़ा गया. डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं जब कार्तिक और करीना दोनों ने गोवा में एक ही बीच लोकेशन से इंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर कीं, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स के बीच अटकलें लगने लगीं. यह विवाद अभी चल ही रहा था कि एक और विवाद कार्तिक आर्यन के सामने आ खड़ा हुआ है. गर्लफ्रेंड को लेकर चल रहे विवाद के बीच कार्तिक आर्यन की डेटिंग ऐप प्रोफाइल वायरल हो गई है.
कुछ दिनों पहले गोवा वेकेशन की मिलती-जुलती पोस्ट कार्तिक आर्यन का नाम करीना कुबिलियूट से नाम जुड़ा गया, जिसके बाद एक्टर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी पोस्ट में कई मिलती-जुलती चीजें बताईं, जैसे एक जैसे बीच बेड, मिलते-जुलते तौलिए और समुद्र की तरफ से लिए गए एक जैसे एंगल. इन बातों से कई लोगों को लगा कि दोनों साथ में छुट्टियां मना रहे हैं.
यह मामला तब और बढ़ गया जब यह दावा सामने आया कि करीना शायद सिर्फ 17 साल की हैं, जिससे एक्टर के खिलाफ कड़ी आलोचना हुई और उन पर एक नाबालिग को डेट करने का आरोप लगा. हालांकि बढ़ते विवाद के देखते हुए करीना कुबिलियूट ने इसका खड़न किया है और एक्टर को जानने से इनकार किया.
करीना ने शुरू में अपने इंस्टाग्राम बायो को अपडेट करते हुए लिखा, ‘मैं कार्तिक को नहीं जानती.’ बाद में उन्होंने इसे फिर से बदला और साफ किया कि वह अपने ‘फैमिली’ के साथ छुट्टी पर हैं, न कि बॉलीवुड स्टार के साथ. जबकि कार्तिक ने अब तक इन आरोपों पर कोई सफाई नहीं दी है.
इन सबके बीच, एक नया वीडियो वायरल सामने आया है, जिसने इस बहस में एक और पहलू जोड़ दिया है. न्यूयॉर्क में रहने वाली एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि फरवरी 2025 में उन्हें एक्सक्लूसिव डेटिंग ऐप Raya पर कार्तिक आर्यन की प्रोफाइल मिली थी. कंटेंट क्रिएटर के मुताबिक, कार्तिक ने उस समय 36 साल के होने के बावजूद ऐप पर अपनी उम्र 32 साल बता रखा था. यह कंटेंट क्रिएटर महिलाओं की मेंटल हेल्थ और वेलनेस को भी बढ़ावा देती हैं.
वीडियो में, क्रिएटर ने चल रही कहानी पर सवाल उठाते हुए कहा, “उस पर पिडो का आरोप लग रहे हैं, यह क्या हो रहा है? एक 37 साल का आदमी 17 साल की लड़की के साथ क्या कर रहा है? और लड़की को इतनी नफरत क्यों मिल रही है?’ उनकी टिप्पणियों ने डेटिंग प्लेटफॉर्म और असल जिंदगी की डेटिंग में जवाबदेही के बारे में ऑनलाइन चर्चाओं को फिर से शुरू कर दिया है.
फिलहाल, इतना कुछ होने के बाद भी कार्तिक आर्यन अब तक चुप हैं और उन्होंने न तो डेटिंग की अफवाहों पर और न ही अपने राया प्रोफाइल के बारे में किए गए दावों पर कोई बयान दिया है.


