Friday, April 3, 2026

कसियाडीह के युवा किसान बिशुन मुर्मू सम्मानित

Share

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया

चरही. चरही पंचायत के कसियाडीह गांव के युवा किसान बिशुन मुर्मू को ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. बिशुन मुर्मू ने कोलियरी में मजदूरी छोड़कर खेती अपनायी. लगभग सात वर्षों से कृषि के क्षेत्र में कार्य कर आज आत्मनिर्भर बन चुके हैं. अपने पैतृक गांव कसियाडीह में टमाटर, मिर्चा, बैगन, गोभी, तरबूज, शिमला मिर्च के लगभग आठ लाख पौधे तीन माह में नर्सरी के माध्यम से तैयार कर किसानों को खेतों में लगाने के लिए आपूर्ति की है. इससे उन्हें चार से पांच लाख रुपये की आमदनी हुई. इसके पूर्व में भी उत्कृष्ट खेती के लिए बिशुन मुर्मू मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाथों सम्मानित हो चुके हैं. बिशुन मुर्मू ने कहा कि कोयलांचल क्षेत्र में मजदूर किसान कम भूमि में भी आधुनिक खेती कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं.

Table of contents [hide]

Read more

Local News