Sunday, March 29, 2026

कलयुगी पिता की हैवानियत, मासूम बिटिया से ही करता रहा दरिंदगी

Share

रांची की नामकुम पुलिस ने लंबे अरसे से अपनी ही नाबालिग बिटिया से हैवानियत करने के आरोपी सैनिक पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी राजस्थान में सेना में हवलदार है. बचपन से ही वह अपनी मासूम बेटी से दुष्कर्म करता रहा. विरोध करने पर पीटा भी. आखिरकार सब्र का बांध टूटा और थाने में बिटिया ने शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस ने एक्शन लिया और जेल भेज दिया.

रांची जिले के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में कलयुगी पिता ने बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित कर दिया. सैनिक पिता अपनी ही बेटी को बचपन से हवस का शिकार बनाता रहा. जब मासूम बिटिया 11 साल की हुई तो उसे उसके साथ हो रही दरिंदगी का अहसास हुआ. विरोध किया तो शराब के नशे में पिता पीटने लगा. न्याय के लिए अपनी मां के पास गयी तो मां ने यह कहकर उसकी आवाज दबा दी कि समाज के लोगों को पता चलेगा तो पूरा परिवार कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगा. आखिरकार 16 साल की बिटिया ने न्याय के लिए थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने एक्शन लेते हुए सेना में हवलदार को अरेस्ट कर जेल भेज दिया.

आरोपी पिता भेजा गया जेल


पांच साल तक सब कुछ झेलने के बाद प्लस टू कर चुकी 16 साल की बिटिया के सब्र का बांध टूट गया तो गुरुवार की रात उसने अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी. टाटीसिलवे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी सेना में हवलदार है. वर्तमान में राजस्थान में पोस्टेड है.

आरोपी के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई-थाना प्रभारी


थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि नाबालिग के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. नाबालिग का मेडिकल करवाया गया है. इस तरह की घिनौना हरकत ना हो, कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इससे समाज कलंकित हुआ है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News