Wednesday, March 25, 2026

कई राशियों के जातकों के लिए सेहत संबंधी गड़बड़ी रहेगी.

Share

मेष- इस सप्ताह आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. आपको नसों से संबंधित यदि कोई समस्या परेशान कर सकती है. लापरवाही ना बरतें. डॉक्टर से सलाह लें. आपके करियर की बात करें तो आपको मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है. वहीं, यदि नौकरी में बदलाव करना चाहते हैं तो अभी कुछ समय के लिए लाभदायक रहेगा. प्रेम संबंधों की बात करें तो आपके प्रेमी से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है. दांपत्य जीवन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अधिक क्रोध के चलते तनाव हो सकता है. रुपए पैसे की बात करें तो किसी को दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, परंतु खर्चों पर नियंत्रण रखें. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा, परंतु आप अपने मित्रों कr संगत से दूर रहें तभी सफल होंगे.

वृषभ- इस सप्ताह आपकी सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है. ख्याल रखें. आपकी इम्यूनिटी डाउन होने के चलते समस्याएं बढ़ सकती हैं. करियर और बिजनेस की बात करें तो आपको व्यापार में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी. पार्टनर से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन में अभी समय है. आपके प्रेम-संबंधों की बात करें तो संभलकर रहें. दोनों में विवाद की नौबत आ सकती है. वैवाहिक जीवन में अपने घमंड को दूर रखें. धन की स्थिति थोड़ी डांवाडोल रह सकती है. इस सप्ताह छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई में कम लगेगा.

मिथुन- नए सप्ताह में आपकी हेल्थ ठीक रहेगी, लेकिन पेट का ख्याल रखें. पाचन तंत्र बिगड़ सकता है. करियर और बिजनेस के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा. आपकी कोई पुरानी डील, जो लंबे समय से अटकी हुई थी, वह पूरी हो सकती है. नौकरी वाली जातकों के लिए आने वाले सप्ताह में नई नौकरी का ऑफर दिखाई दे रहा है. प्रेम-संबंधों की बात करें तो आपके और आपके प्रेमी के बीच किसी बात को लेकर टेंशन हो सकती है. वैवाहिक संबंधों में आप अपने जीवनसाथी से कुछ नाराज हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब कुछ ठीक हो जाएगा. इस सप्ताह आपका धन धार्मिक कार्यों पर अधिक खर्च हो सकता है. शिक्षा की बात करें तो विद्यार्थी सतर्क रहें वरना कोई अच्छा मौका हाथ से निकल सकता है.

कर्क- नए सप्ताह में आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी. आंखों की समस्या कुछ परेशान कर सकती है. चेकअप कराएं. यह सप्ताह आपके व्यापार के लिए अच्छा रहेगा. आपको नए अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी वाले जातकों को इस सप्ताह इंक्रीमेंट और प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है. आपके प्रेम संबंध में गर्माहट बनी रहेगी. वैवाहिक संबंधों की बात करें तो वह भी ठीक रहेगा. इस हफ्ता आपके धन की स्थिति अच्छी रहेगी. विद्यार्थियों के लिए बात करें तो पढ़ाई पर ध्यान देने की जरुरत है, तभी सफलता मिलेगी.

सिंह- इस सप्ताह अपनी सेहत का ख्याल रखें. मौसम बदल रहा है इसलिए लापरवाही ना बरतें. पुरानी बीमारी आपको दोबारा परेशान कर सकती हैं. करियर और व्यवसाय दोनों अच्छे रहेंगे. बिजनेस में कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं. नौकरीपेशा वाले विरोधियों से सावधान रहे. आपके प्रेम-संबंध में कुछ कड़वाहट आ सकती है. वैवाहिक संबंध ठीक रहेगा. आपके जीवन साथी को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. आपके धन की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी. विद्यार्थियों को किसी भी हालत में लापरवाही नहीं बरतनी है. वरना परेशानी हो सकती है.

कन्या- इस सप्ताह आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी. किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं रहेगा. आपका व्यापार ग्रोथ करेगा. नौकरी वाले जातकों को कोई तगड़ा ऑफर हाथ लग सकता है. प्रेम संबंध थोड़े बिगड़ सकते हैं. वाद-विवाद से बचें. वैवाहिक संबंधों में भी खटास आ सकती है. धन की स्थिति अच्छी रहेगी. आपको पुराना निवेश आज लाभ दे सकता है. इस सप्ताह बेवजह के खर्च भी बड़े रहेंगे. शिक्षा के लिए नया सप्ताह अच्छा रहेगा.

तुला- इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित प्राणायाम और योगासन करें. यह सप्ताह नए कार्य की शुरुआत के लिए लाभदायक रहेगा. व्यापार वाले जातक थोड़ा सावधान रहें. नौकरी वाले जातक भी सावधानी के साथ कार्य करें. इस सप्ताह धन आएगा. किसी प्रॉपर्टी में भी निवेश कर सकते हैं. छात्रों को ओवरकॉन्फिडेंट होने से बचना है.

वृश्चिक- इस सप्ताह आप सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं. भोजन को लेकर थोड़ी सतर्कती बरतें. आपके करियर और व्यवसाय की बात करें तो व्यापार करने वाले जातकों के लिए सब कुछ अच्छा रहने वाला है. आपको व्यापार में कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है. नौकरी वाले जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने को मिल सकता है. नया धन के लिए मिला-जुला रहेगा. छात्रों को सफल होने के लिए मेहनत ज्यादा करनी होगी, तभी परिणाम आपके पक्ष में होंगे.

धनु- इस सप्ताह आप अधिक ऊर्जावान रहेंगे. खान-पान को लेकर सावधानी बरतें. आपका करियर ग्रोथ करेगा. बिजनेस में मनमाफिक सफलता हाथ लगेगी. आपके प्रेम-संबंध अच्छे बने रहेंगे. वैवाहिक संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आपके रूपए पैसे की स्थिति कुछ कमजोर रह सकती है, जिसके चलते परेशान होना पड़ सकता है. छात्रों को पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना है.

मकर- इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा. शरीर में बहुत अधिक कमजोरी और थकान बनी रहेगी. व्यापारियों को बहुत अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी पेशा वाले जातकों को बहुत अधिक सोच समझकर चलना होगा सभी समस्याओं का सामना कर पाएंगे. आपके प्रेम-संबंध अच्छे बने रहेंगे. वैवाहिक संबंधों में भरपूर प्रेम रहेगा. इस सप्ताह परिवार के सदस्य आपसे कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं. इस सप्ताह आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है. शिक्षा की बात करें तो छात्रों को दोस्तों से दूरी बनाए रखनी है.

कुंभ- इस सप्ताह आपकी सेहत कमजोर रहेगी. पेट सं संबंधित कोई दिक्कत आ सकती है. यदि आप प्रॉपर्टी डीलर से संबंधित काम करते हैं तो संभलकर रहें. बड़ा नुकसान होने की संभावना है. नौकरी वाले जातकों को यह सप्ताह अधिक मेहनत करवाएगा. प्रेमी से संबंधों पर ध्यान दें. गृहस्थ जीवन में खटास की स्थिति बनते दिखाई दे रही है. इस सप्ताह प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना लाभदायक रहेगा. छात्रों को इस सप्ताह कोई सफलता हाथ लग सकती है.

मीन- इस राशि के जातकों को नए सप्ताह में संभलकर रहें. आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. बेवजह गुस्से से तनाव में रहेंगे. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में अच्छा खासा लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा वाले सतर्क रहें. किसी नई नौकरी का ऑफर आए तो पहले जांच पड़ताल करें. आपके प्रेम-संबंध प्रगाढ़ होंगे. कहीं घूमने जा सकते हैं.गृहस्थ जीवन में खुशियां आएंगी. आपका रिश्ता मजबूत रहेगा. धन और रूपए पैसे की स्थिति भी अच्छी रहेगी. छात्रों को जी-तोड़ मेहनत करनी होगी

Read more

Local News