Friday, April 18, 2025

ऑल्टो और ओमनी वैन के बीच भीषण टक्कर, मच गई चीख पुकार; कई बच्चे भी थे सवार

Share

देवघर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बुढ़ई थाना क्षेत्र में एक मारुति ऑल्टो और ओमनी वैन की टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। ये सभी बच्चे का मुंडन कराने देवघर जा रहे थे। घायलों को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। टक्कर इतनी भीषण थी की गाड़ी के अगले भाग के परखच्चे उड़ गए।

 देवघर-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र के तिलैया मोड के पास मंगलवार सुबह एक मारुती आल्टो कार व मारुती ओमनी वैन के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में महिला बच्चे सहित आठ लोग घायल हो गए।

सभी घायल धनबाद जिले के गोमो थाना क्षेत्र के हरिहरपुर और बुढ़ई थाना क्षेत्र के जरुआडीह गांव के रहने वाले हैं। घायलों में भिखन महतो, सुमित्रा देवी, सुषमा देवी, विनोद महतो, राधिका देवी, चुरामन महतो, योगेश महतो, विजय कुमार महतो शामिल हैं।

मुंडन कराने के लिए देवघर जा रहे थे

घटना के संबंध में बताया गया कि ये सभी लोग ओमनी वैन से बच्चे का मुंडन कराने के लिए देवघर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में तिलैया मोड के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार आल्टो कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दिया। कार गोड्डा की ओर से आ रही थी।

हादसे में वैन सवार ये लोग घायल हो गए। वहीं इस हादसे में दोनों गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग वहां जमा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर बुढ़ई थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की।

घायों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है।

Read more

Local News