क्या ‘बिग बॉस’ ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने सगाई कर ली है? जब से एल्विश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, तब से सबके मन में यही सवाल है. उनके इस पोस्ट ने उनके चाहने वालों को हैरान कर दिया है. एल्विश के इस पोस्ट ने उनके फैंस को कन्फ्यूज कर दिया है.
गुरुवार, 5 फरवरी को एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है. इंस्टाग्राम स्टोरी पर एल्विश एक लड़की का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. लेकिन जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा है वो है- लड़की की हाथ की अंगूठी.

इस तस्वीर ने तुरंत फैंस का ध्यान खींचा, और वे सोचने लगे कि क्या यह पोस्ट यूट्यूबर की पर्सनल लाइफ में एक नए चैप्टर की ओर इशारा कर रही है. इस तस्वीर ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है.
तस्वीर को शेयर करते हुए एल्विश यादव ने एक प्यारा-सा कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लाल दिल वाले इमोजी के साथ लिखा है, ‘प्यार को एक और मौका दिया और मुझे मेरा प्यार मिल गया.’ यह इमोशनल लाइन कई फैंस को पसंद आई और देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर फैल गई.
इस पोस्ट के जरिए एल्विश ने मिस्ट्री गर्ल के नाम का खुलासा भी किया है. यह मिस्ट्री गर्ल कोई नहीं, बल्कि एक्ट्रेस जिया शंकर हैं. जिया शंकर ने एल्विश के इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिपोस्ट किया है और इस पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी छोड़ा है.

हालांकि, ऐसी अफवाहें हैं कि यह किसी ब्रांड के लिए प्रमोशनल पोस्ट हो सकती है या फिर यह किसी म्यूजिक वीडियो या आने वाले प्रोजेक्ट का प्रमोशन हो सकता है, जिसे चालाकी के साथ प्रमोट किया जा रहा है. फिलहाल जब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं होती, तब तक इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है.
एल्विश यादव लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 में नजर आ रहे हैं. वह बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर हैं और बिग बॉस का सीजन जीतने वाले पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बने. उन्होंने करण कुंद्रा के साथ लाफ्टर शेफ्स 2 की विनर ट्रॉफी भी जीती थी.


