Monday, March 30, 2026

एनडीआरएफ टीम ने शव झरना से बाहर निकाला

Share

चमेली झरना में डूबा शिवम कुमार का शव 40 घंटे बाद बाहर निकाला गया.

पदमा. चमेली झरना में डूबा शिवम कुमार का शव 40 घंटे बाद बाहर निकाला गया. गुरुवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव को झरने से बाहर निकाला. शिवम का शव गहरी खायी में फंसा हुआ था. शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. हालांकि इस दौरान शिवम की गायब स्कूटी बरामद नहीं हुई. पुलिस उसके दोनों दोस्तों श्याम गिरि और पीयूष रविदास से पूछताछ कर रही है. मालूम हो कि 13 मई को शिवम अपने दो दोस्तों के साथ पार्टी करने इटखोरी मोड़ के पास स्थित चमेली झरना गया था. वहां नहाने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया. शिवम के डूबने की जानकारी उसके दोनों दोस्त के परिजनों ने शिवम के घरवालों को दी थी. इसके बाद शिवम के पिता ने स्थानीय प्रशासन से एनडीआरएफ टीम को बुलाने की मांग की थी.

Table of contents [hide]

Read more

Local News