Sunday, April 5, 2026

एक पत्नी द्वारा अपने पति की हत्या किए जाने पर शिलांग काफी सुर्खियों में हैं, जानें ये फेमस बॉलीवुड एक्टर वहां क्यों जाना चाहते हैं.

Share

मेघालय शिलांग इन दिनों खबरों में छाया है वजह…इंदौर के एक कपल का वहां हनीमून मनाने जाना, अचानक गायब हो जाना, पति की लाश मिलना और फिर पत्नी द्वारा पति की हत्या की साजिश जैसा चौंका देने वाला मामला सामना आना. इस एक मामले के होने के होने से शिलांग की टूरिज्म व्यवस्था पर सवाल उठाए गए, वहीं जब ये खबर सामने आई कि पत्नी ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची तो सबके पैरों तले जमीन खिसक गई. लेकिन इन सबके बीच बॉलीवुड के एक एक्टर ऐसे भी हैं जो शिलांग जाना चाहते हैं. आइए जानते हैं क्यों?

ये एक्टर हैं राजकुमार राव, बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक राजकुमार राव इस शहर में बार-बार लौटना चाहते हैं. जानते हैं क्यों? क्योंकि उन्हें ‘मेघालय का दामाद’ कहा जाता है. इतना ही नहीं, जिस शिलांग का नाम इस समय हर किसी की रूह कंपा रहा है, वह कई बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस की पसंद है जिनमें से एक राजकुमार राव भी हैं. दिलचस्प बात ये है कि राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा शिलांग से ही है और जब दोनों की शादी हुई, तो राजकुमार को शिलांग का दामाद कहा जाने लगा. 2014 में दोनों ने फिल्म ‘सिटी लाइट’ में साथ काम किया था. यह पहली फिल्म थी जब दोनों को साथ में देखा गया था.

एक इंटरव्यू में राजुकमार राव ने बताया था कि उन्हें शिलांग बहुत पसंद है. उन्होंने कहा था कि शिलांग बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहतरीन जगह है. राजकुमार शिलांग को अपना होमटाउन मानते हैं. उन्होंने कहा कि शिलांग में कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है. वह भी अपनी एक फिल्म की शूटिंग शिलांग में करना चाहते हैं. गौरतलब है कि पत्रलेखा के भाई अग्निश पॉल का शिलांग में एक कैफे है. उस कैफे के उद्घाटन पर राजकुमार पत्रलेखा के साथ मौजूद थे और उन्होंने कहा था कि वे इस शहर में बार-बार आना पसंद करेंगे.

आयुष्मान को भी पसंद आया शिलांग

सिर्फ राजकुमार को ही नहीं बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को भी शिलांग बहुत पसंद आया. आयुष्मान की फिल्म ‘अनेक’ की शूटिंग मेघालय के शिलांग में हुई है. फिल्म में असम के काजीरंगा और पूर्वोत्तर के अन्य स्थानों को भी दिखाया गया है. आयुष्मान खुराना ने खुद कहा कि इस फिल्म ने उन्हें भारत के विभिन्न हिस्सों में जाने का मौका दिया और वे शिलांग की खूबसूरती से काफी प्रभावित हुए.

  • https://www.youtube.com/embed/Vhldo272vO8

इन फिल्मों की भी हुई शूटिंग

शुजात सौदागर द्वारा निर्देशित ‘रॉक ऑन 2’ 2016 में रिलीज हुई थी, फिल्म की शूटिंग मेघालय के शिलांग में कई जगहों पर की गई थी. ‘रॉक ऑन 2’ 2008 में आई फिल्म रॉक ऑन का सीक्वल है. इस फिल्म में फरहान अख्तर ने भी काम किया है. फिल्म की शूटिंग के दौरान पूरी टीम शिलांग से थोड़ी दूर री किंजई में थी. एक इंटरव्यू में पूरब कोहली ने बताया कि हर सुबह जब वह उठते थे तो खिड़की से बाहर का खूबसूरत नजारा देखकर हैरान रह जाते थे. शिलांग में उन्होंने बहुत अच्छा समय बिताया.

  • https://www.youtube.com/embed/awaSW33N8N8

इसके अलावा 1991 में सलमान खान-आयशा जुल्का स्टारर ‘कुर्बान’ के कुछ हिस्से शिलांग में शूट किए गए थे. प्रीति जिंटा, साइना आहूजा, ईशा कोप्पिकर, धर्मेंद्र स्टारर ‘हर पल’ के कुछ हिस्से शिलांग में शूट किए गए थे.

Read more

Local News