98वां एकेडमी अवॉर्ड्स सेरेमनी 15 मार्च, 2026 को होने वाला है. हॉलीवुड की इस सबसे बड़ी अवॉर्ड नाइट से पहले गुरुवार रात (12 मार्च) को कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में एक डिनर पार्टी का आयोजन किया गया. इस डिनर पार्टी में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने स्टार पति निक जोनस के साथ शामिल हुईं. उनके अलावा इस पार्टी में एम्मा वाटसन, रॉबर्ट पैटिंसन समेत कई सितारे शामिल हुए थे.
इस खास पार्टी में इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए, जिनमें स्टार कपल निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा, रॉबर्ट पैटिंसन और सूकी वॉटरहाउस, और आन्या टेलर-जॉय और मैल्कम मैक्रे शामिल थे. एम्मा वॉटसन, केंडल जेनर, पेरिस हिल्टन, ऑड्रे नूना, चार्लीज थेरॉन, रेई एमी, ग्रेटा ली, टेयाना टेलर, मैकॉले कल्किन और कई अन्य लोग भी इस पार्टी में मौजूद थे.
मैक्रो ने ऑड्रे इरमास पवेलियन में प्री-ऑस्कर पार्टी होस्ट की. इस खास पार्टी के लिए, प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट कलर का खास आउटफिट को चुना था.
यह ड्रेस क्लासिकल ग्रीक स्टाइल से इंस्पायर था, जो इसे एक डिवाइन लुक दे रहा था. इस ड्रेस में मोतियों और लटकनों से सजे एक खूबसूरत ब्रोच भी था, जो उनके लुक को और निखार रहा था. उन्होंने इस ड्रेस को ब्लैक हील्स और उससे मैचिंग क्लच के साथ स्टाइल किया था.
निक जोनस ने अपनी खूबसूरत वाइफ के साथ ट्विनिंग करते दिखे थे. उन्होंने एक बेज रंग का डबल-ब्रेस्टेड ब्लेजर पहना था. उन्होंने इसे एक व्हाइट शर्ट, स्ट्रेट-फिट पैंट, मैचिंग ड्रेस शूज और एक स्टाइलिश लक्जरी घड़ी के साथ पहना था.
डिनर पार्टी से इस स्टार कपल की कई तस्वीरें सामने आई है. इसमें से एक में कपल को अपनी कार के पास बातचीत करते दिख रही हैं. कई तस्वीरें में प्रियंका एम्मा वॉटसन, ट्रेसी एलिस संग पोज देती दिख रही हैं.
प्रियंका चोपड़ा जोनस 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर के तौर पर स्टेज पर आएंगी. देसी गर्ल के साथ विल अर्नेट, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐनी हैथवे, पॉल मेस्कल और ग्वेनेथ पाल्ट्रो भी प्रेजेंटर के तौर पर शामिल होंगे.


