Saturday, March 7, 2026

इस हफ्ते नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है, आइए एक नजर डालें लिस्ट पर…

Share

मार्च के पहले हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और सीरीज आ रही हैं. एक्शन थ्रिलर से लेकर रोमांटिक स्टोरी और बायोपिक तक, हर तरह के दर्शक के लिए कुछ न कुछ है. नीचे नई फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट दी गई है, जो आपके वीकेंड को शानदार बना सकती है. तो इस लिस्ट में आप अपनी पसंदीदा फिल्मों और सीरीज को बुकमार्क कर सकते हैं.

गांधी टॉक्स

स्ट्रीमिंग डेट- 6 मार्च
ओटीटी प्लेटफॉर्म – जी 5
साउथ सिनेमा से एक साइलेंट फिल्म ओटीटी पर आ गई है. किशोर पांडुरंग बेलेकर के डायरेक्शन में बनी साइलेंट फिल्म गांधी टॉक्स, 6 मार्च, 2026 को जी 5 पर उपलब्ध है. इस फिल्म में विजय सेतुपति, अदिति राव हैदरी, अरविंद स्वामी जैसे कई स्टार कास्ट लीड रोल में हैं. यह फिल्म बिना किसी डायलॉग के हैं. एआर रहमान ने इस फिल्म में म्यूजिक दिया है.

विद लव

स्ट्रीमिंग डेट- 6 मार्च
ओटीटी प्लेटफॉर्म – नेटफ्लिक्स
विद लव एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. कहानी दो पुराने स्कूल के दोस्तों की है जो एक ब्लाइंड डेट पर फिर से मिलते हैं. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया. मदन की लिखित और निर्देशित इस फिल्म में अभिशन जीविंथ, अनस्वरा राजन और हरीश कुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह 6 मार्च से नेटफ्लिक्स पर तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में देख सकते हैं.

बॉयफ्रेंड ऑन डिमांड

स्ट्रीमिंग डेट- 6 मार्च
ओटीटी प्लेटफॉर्म – नेटफ्लिक्स
के-ड्रामा लवर्स के नया ड्रामा आया है, जिसका नाम है- बॉयफ्रेंड ऑन डिमांड. इसमें रोमांस और फैंटेसी दोनों देखने को मिलेगा. इसमें किम जीसू, सेओ इन-गुक और रयू सन-यंग मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह के-ड्रामा वेबटून प्रोड्यूसर के बारे में है जो डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करती है. डिजिटल लव और वास्तविक जीवन से जुड़ी यह लव स्टोरी आपको जरूर पसंद आएगी.

सूबेदार

स्ट्रीमिंग डेट- 5 मार्च
ओटीटी प्लेटफॉर्म – प्राइम वीडियो
अनिल कपूर की एक्शन क्राइम ड्रामा सूबेदार ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. यह 5 मार्च से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है. सुरेश त्रिवेणी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में राधिका मदान, मोना सिंह, आदित्य रावल, फैजल मलिक भी लीड रोल में हैं. यह एक रिटायर्ड इंडियन ऑफिसर की कहानी है जो अब अपने घर और परिवार की रक्षा के लिए दुश्मनों से लड़ता है. इस फिल्म में आपको एक्शन के साथ-साथ फैमिली ड्रामा भी देखने को मिलेगा.

लालो: कृष्ण सदा सहायताते

स्ट्रीमिंग डेट- 6 मार्च
ओटीटी प्लेटफॉर्म – सोनी लिव

लालो: कृष्ण सदा सहायताते एक गुजराती भक्ति ड्रामा है. लालजी ‘लालो’ परमार नाम के एक गरीब रिक्शा ड्राइवर की जिंदगी के बारे में है, जो एक दूर, बिजली वाले फार्महाउस में फंस जाता है. एक दूर के फार्महाउस के जाल में फंसने के कारण उसे भगवान कृष्ण के दर्शन होते हैं, जिससे उसे अपने अंदर के ताकत का सामना करने और मुक्ति की ओर ले जाने में मदद करती है.

वॉर मशीन

स्ट्रीमिंग डेट- 6 मार्च
ओटीटी प्लेटफॉर्म – नेटफ्लिक्स
एलन रिचसन की नई साइंस-फिक्शन थ्रिलर वॉर मशीन 6 मार्च से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है. कहानी 81 साल के एक कॉम्बैट इंजीनियर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने यंग रिक्रूट्स को बचाने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

Read more

Local News