मेष- इस सप्ताह आप अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें. आंखों का और अपनी त्वचा को लेकर सतर्क रहें. वाहन चलाने में भी सावधानी बरतें. बिजनेस में आपको मनचाहा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है, जिससे आपकी चली आ रही परेशानी दूर होगी.नए सप्ताह में आपके प्रेम- संबंधों प्रगाढ़ होंगे. वैवाहिक संबंधों में इस हफ्ते समझदारी दिखाएं. कोई बाहरी व्यक्ति नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा. आपकी आर्थिक स्थिति इस सप्ताह डांवाडोल रहेगी, इसलिए रुपये-पैसे से संबंधित कोई भी कार्य सोच समझकर करें. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई से भटक सकता है.
वृषभ- इस सप्ताह आपकी तबीयत खराब हो सकती है.पेट से संबंधित कोई बीमारी परेशान करेगी. बिजनेस करने वाले जातकों को मेहनत करनी पड़ सकती है तभी सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा वाले जातक अपने कार्यक्षेत्र में सावधान रहें. सबको साथ लेकर कार्य करें. आपके प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिल सकती है. वैवाहिक संबंध भी अच्छे रहेंगे.जीवन साथी संग कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं. इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. आय बढ़ाने के लिए कुछ उपाय करना होगा.यदि लोन लेना चाह रहे हैं तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा. छात्रों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा.
मिथुन- नया सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा.स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें.अगर आपको स्किन से संबंधित कोई समस्या है तो उसका इलाज कराएं. बिजनेस में कुछ नए लोगों की मदद मिलेगी, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी. नौकरी वाले जातक ध्यानपूर्वक कार्य करें. आपके प्रेम-संबंधों में थोड़ी खटास आ सकती है. वैवाहिक संबंध समझदारी से निभाने की कोशिश करें. रुपए-पैसे को लेकर इस सप्ताह परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. छात्रों को इस सप्ताह मेहनत ज्यादा करनी होगी, तभी सफलता हाथ लगेगी.
कर्क- इस सप्ताह आंखों को लेकर गंभीर रहें. डॉक्टर की सलाह लें. इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. नौकरी वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. प्रमोशन के चांस बन रहे हैं. प्रेम-संबंधों में रूमानीपन रहेगा. वैवाहिक संबंधों में समस्या का सामना करेंगे, लेकिन मिलजुक बात करेंगे तो वह दूर हो जाएगी. नए सप्ताह में आपका हिसाब-किताब ठीक नहीं रहेगा. शेयर मार्केट में यदि पैसा लगाना चाहते हैं तो भी सोच-समझ कर फैसला करें. छात्रों के लिए यह सप्ताह कुल मिलाकर ठीक-ठाक रहेगा.
सिंह- इस राशि के जातकों के लिए नए सप्ताह में कुछ दिक्कतें दिखाई दे रही हैं.पैर दर्द और रीढ़ की हड्डी की समस्या परेशान कर सकती है. नियमित रूप से व्यायाम करें, लाभ होगा. बिजनेस करने वाले जातकों के लिए यह सप्ताह लाभ लेकर आ रहा है. कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. नौकरी वाले जातकों को सावधान रहना होगा. मेहनत अधिक करनी होगी. वैवाहिक संबंधों की बात करें तो सावधानी के साथ रिश्ता निभाएं. आपके रुपए-पैसे की स्थिति ठीक रहेगी. प्रॉपर्टी आदि में निवेश करेंगे तो लाभ होगा. शिक्षा को लेकर छात्रों को गंभीर रहना होगा, तभी सफलता हाथ लगेगी.
कन्या- नए सप्ताह में इस राशि के जातकों को स्किन इंफेक्शन हो सकता है. लापरवाही ना करें,किसी डॉक्टर को दिखाएं. बिजनेसमैन को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है. नौकरी वाले जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ नया सिखाने वाला रहेगा. सीनियर्स की बातों को ध्यान से सुनें. प्रेम संबंधों की बात करें तो आपका प्रेमी वापस आ सकता है. वैवाहिक संबंध संबंधों में परेशानी दिखाई दे रही है. जीवन साथी से तालमेल बनाकर चलें. आपके रुपए-पैसे की बात करें तो इस समय बेवजह के खर्चे टेंशन दे सकते हैं. इस सप्ताह कोई लोन ना ले, वही अच्छा रहेगा. छात्रों के लिए यह सप्ताह संघर्ष भरा रहेगा. सीनियर्स की सलाह ले सकते हैं. कोई इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो मेहनत करनी होगी.
तुला- इस सप्ताह आपकी सेहत थोड़ी नर्म रहेगी. मॉर्निंग वॉक और योगासन आपके लिए लाभप्रद रहेगा. इस सप्ताह आपको बिजनेस में कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लगेगा. नौकरी वाले जातकों के लिए सप्ताह अच्छा है. नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपकी मनोकामना पूरी होगी. आपके प्रेम-संबंधों में आनंद रहेगा. वैवाहिक संबंधों में किसी गलतफहमी के चलते कोई समस्या ना आने दें. नए सप्ताह में आपको काफी धन खर्च करना पड़ सकता है. छात्रों के लिए इस सप्ताह अपने ज्ञान को बढ़ाने के प्रयास करने होंगे.
वृश्चिक- इस सप्ताह आपकी सेहत की बात करें तो किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें, वरना दिक्कत हो जाएगी. इस सप्ताह आपका ब्लड प्रेशर और शुगर परेशान कर सकता है इसलिए चेकअप कराते रहें. व्यापारी वर्ग अपने व्यापार को लेकर प्रयास करेंगे, जो सफल रहेंगे. नौकरीपेशा वाले जातक परेशान रहेंगे. आपके प्रेम-संबंधों में कुछ समय के लिए दूरी आ सकती है.वैवाहिक संबंधों की बात करें तो अपनी शंकाओं को दूर करने का प्रयास करेंगे, इससे खुशहाली आएगी. इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी क्योंकि आपकी इनकम बढ़ सकती है. प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय अच्छा है. विद्यार्थियों की बात करें तो इस सप्ताह आप अपनी पढ़ाई-लिखाई में मन लगाकर मेहनत करें.
धनु- इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आप तरोताजा महसूस करेंगे. बिजनेस करने वाले सावधान रहें. कोई भी फैसला ध्यानपूर्वक लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है. नौकरी वाले जातकों को नई नौकरी के लिए अभी प्रयास नहीं करना चाहिए. आगे चलकर पछताना पड़ सकता है. प्रेम संबंधों में कुछ परेशानी हो सकती है.वैवाहिक जीवन में प्रेम भरपूर रहेगा. जीवन साथी से मन की बात कर सकते हैं. धन की बात करें तो संभलकर निवेश करें. रियल एस्टेट में धन लगाना चाहते हैं तो अभी ना करें. आपकी शिक्षा की बात करें तो विद्यार्थियों को मेहनत अधिक करनी होगी.
मकर- आने वाले नए सप्ताह में इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. माइग्रेन का दर्द परेशान कर सकता है. व्यापार में कोई भी काम जोश में आकर ना करें. हानि हो सकती है. नौकरी वाले जातकों को किसी भी प्रकार की पॉलिटिक्स से बचना होगा. प्रेम और संबंधों की बात करें तो आपको अपने प्रेमी पर बहुत अधिक भरोसा रखना होगा अन्यथा रिश्ते में खटास आ सकती है शादीशुदा ज्यादा करने जीवनसाथी से अपनी मां की बात कह सकते हैं वह आपकी बात अवश्य समझेंगे आपके रूपए पैसे की बात करें तो आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी इसलिए आप थोड़ा सा अपने अपनी जेब को देखकर ही पैसा खर्च करने की कोशिश करें शिक्षा और ज्ञान की बात करें तो आपके लिए यह सप्ताह बहुत अधिक अच्छा रहेगा.
कुंभ- नए सप्ताह में इस राशि के जातकों की सेहत बिगड़ सकती है. पेट और गले का इंफेक्शन परेशान कर सकता है. बिजनेस में किसी प्रकार का बदलाव करना चाहते हैं तो समय उपयुक्त है, आपको लाभ होगा.नौकरी वाले जातकों के लिए भी सप्ताह ठीक रहेगा. नौकरी के बदलाव के बारे में अभी कोई विचार ना करें. प्रेम संबंधों के लिए यह अच्छा रहेगा. वैवाहिक संबंधों की बात करें तो आपके जीवन साथी के साथ आपका लड़ाई-झगड़ा हो सकता है. आपके रुपए-पैसे की बात करें तो इस सप्ताह आप अपना कोई नया घर ले सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा.
मीन- इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को सेहत को लेकर सचेत रहना होगा. वाहन चलाने में सावधानी बरतें. अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी. नौकरी वाले जातकों को सावधान रहना होगा. यदि कोई नौकरी के लिए परीक्षा दिया है तो उसमें सफल हो सकते हैं. प्रेम संबंधों की बात करें तो तनाव दिखाई दे रहा है.वैवाहिक संबंधों को लेकर सतर्क रहें. आपके रुपए पैसे की बात करें तो इस सप्ताह आपको कुछ खर्च करना पड़ सकता है. यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा


