Sunday, April 5, 2026

इस रेसिपी को जरूर करें फॉलो – इस करवा चौथ घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी पनीर कबाब

Share

अगर आपको लगता है कि कबाब सिर्फ रेस्टोरेंट में ही मिलता है, तो आप गलत हैं. घर पर भी आप पनीर कबाब बना सकते हैं…

रेस्टोरेंट के मेन्यू में पनीर कबाब देखते ही मुंह में पानी आ जाता है. स्मोकी टेस्ट, मसालों का अनोखा मिश्रण, और पनीर का कुरकुरा बाहरी और अंदर से मुलायम भाग, वाकई खाने का स्वाद को बढ़ा देता है. अगर आपको लगता है कि यह लाजवाब कबाब सिर्फ रेस्टोरेंट में ही मिलता है, तो आप गलत हैं. इस आसान रेसिपी से आप घर पर भी पनीर टिक्का या पनीर कबाब बना सकते हैं, बिल्कुल रेस्टोरेंट और ढाबों में मिलने वाले कबाब जितने ही स्वादिष्ट. जानें इसे कैसे बनाया जाएं…

रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर कबाब बनाने के लिए आवश्यक समाग्री

  • 250 ग्राम पनीर (बड़े टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1/2 कप दही (छाना हुआ खट्टा दही, यानी गाढ़ा दही)
  • 2 बड़े चम्मच बेसन
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच कश्मीरी मिर्च पाउडर (रंग के लिए)
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी (हाथों से मसली हुई)
  • 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल (गर्म और ठंडा किया हुआ)
  • स्वादानुसार नमक
  • प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर (बड़े टुकड़ों में कटे हुए)
  • कबाब स्टिक – आवश्यकतानुसार

पनीर कबाब बनाने की विधि

  • मैरिनेड घोल तैयार करें: एक बड़े कटोरे में दही लें. इसमें बेसन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, कश्मीरी मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नींबू का रस, कसूरी मेथी और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट बना लें.
  • तेल मिलाना: तैयार मिश्रण में गरम और ठंडा किया हुआ सरसों का तेल डालें. तेल मिलाने से मसालों का रंग निखर जाता है और वे पनीर पर अच्छी तरह चिपक जाते .
  • पनीर और सब्जियों को मैरीनेट करें: अब कटे हुए पनीर के टुकड़े और कटी हुई सब्जियां मसाले के मिश्रण में डालें. हाथों से हल्के हाथों से मिलाएं ताकि पनीर और सब्जियों के हर टुकड़े पर मसाले की एक मोटी परत लग जाए. मिश्रण को ढककर 30 मिनट से 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
  • कबाब स्टिक तैयार करें: मैरीनेट किए हुए पनीर और सब्जियों को एक-एक करके कबाब स्टिक पर पिरोएं. पहले शिमला मिर्च, फिर पनीर, फिर प्याज और टमाटर—इसी क्रम में.
  • कबाब तैयार करें (पैन फ्राई विधि): एक नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल या मक्खन लगाकर गरम करें। सींक लगी कबाब स्टिक्स को तवे पर रखें और मध्यम आंच पर चारों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक, बीच-बीच में पलटते हुए, तल लें. पनीर पर हल्के जले हुए धब्बे कबाब को रेस्टोरेंट के कबाब जैसा धुएंदार रूप देंगे.
This Karwa Chauth, make restaurant-like tasty paneer kebabs at home, follow this recipe.
  • परोसने का तरीका: जब कबाब सुनहरे और नरम हो जाएं, तो उन्हें एक प्लेट में निकाल लें. ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़कें और पुदीने की चटनी और प्याज के छल्लों के साथ गरमागरम परोसें.

Read more

Local News