Sunday, March 22, 2026

इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत – 22 मार्च से 28 मार्च 2026 का साप्ताहिक राशिफल

Share

सभी राशि के जातकों को सेहत को लेकर सावधानी बरतनी होगी. विस्तार से पढ़ें.

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो स्वास्थ्य के प्रति आप सावधान रहें. क्रोध करने से बचें. इसके चलते रिश्तो में दरार आ सकती है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है और इनकम में कमी देखने को मिल सकती है, जिसके कारण मन परेशान रहेगा. व्यापारियों के लिए समय कुछ कमजोर है. कुछ समय बाद व्यापार में निवेश करें. नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा. अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे. प्रेम संबंधों को लेकर बात करें तो आप अपने प्रिय पात्र को कोई गिफ्ट दे सकते हैं. वैवाहिक संबंधों में लड़ाई-झगड़े से दूर रहें. विद्यार्थियों को परिवार के माहौल के अनुसार ही पढ़ाई करने का अवसर मिल सकता है.

वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा. सेहत के प्रति थोड़ा सावधान रहें. आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी. आमदनी बढ़ने में कोई कमी नहीं रहेगी. व्यापारी मल्टीनेशनल ब्रांड से जुड़कर कार्य करेंगे तो लाभ होगा. नौकरी वाले जातकों का ट्रांसफर हो सकता है. प्रेमी जातक अपने प्रेमी से दिल की बात कह सकते हैं और आपका साथी इसे स्वीकार करेगा. वैवाहिक संबंधों में तनाव देखने को मिल सकता है. विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे. कंपटीशन में सफल होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. आपको पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है. संतुलित भोजन का सेवन करें तथा खानपान में नियंत्रण बरतें. आर्थिक स्थिति में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. बुद्धिमानी से कुछ पैसा ऐसी जगह लगा सकते हैं, जो भविष्य में काम आएगा. व्यापारियों को एक्सपर्ट की सलाह मिल सकती है, जिससे व्यापार अच्छा चलेगा. नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा, परंतु बड़े अधिकारियों से किसी भी प्रकार के विवाद से बचें.

कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा है. स्वास्थ्य का ख्याल रखें. अपने को फिट रखने के लिए जिम ज्वाइन करें या मॉर्निंग वॉक करें. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. निवेश करने की कोशिश कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में परिवार का सहयोग मिलेगा. व्यापारी अपने बिजनेस को लेकर सावधान रहेंगे. नौकरी वाले जातकों को कार्य क्षेत्र में समस्या का सामना करना पड़ सकता है. प्रेम संबंधों में प्रेमी के साथ आपकी निकटता बढ़ सकती है. गृहस्थ जीवन में क्लेश हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा. टेक्निकल पढ़ाई में सफलता मिल सकती है.

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सर्दी, खांसी, जुकाम-बुखार परेशान कर सकता है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. अच्छे कार्यों पर धन खर्च कर सकते हैं. धार्मिक कार्यों पर धन खर्च करने के बाद भी आप बचत कर पाएंगे. ओवरसीज बिजनेस करने वालों को फायदा होगा. सामान्य व्यापार वालों को घाटा हो सकता है. नौकरी करने वाले जातकों के लिए समय बढ़िया रहेगा. प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी और एकदूसरे के प्रति आकर्षण का भाव रहेगा. वैवाहिक संबंधों में आप अपने जीवनसाथी की किसी परेशानी को दूर करने में सहायता करेंगे. विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आप किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं, जिससे आपका पढ़ाई पर ध्यान और अधिक रहेगा.

कन्या- कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. सेहत के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है. लापरवाही के चलते तबीयत खराब हो सकती है. आर्थिक स्थिति इस सप्ताह बढ़िया रहेगी. एक से अधिक सोर्स से इनकम हो सकती है. व्यापारियों को अधिक मुनाफा हो सकता है. नौकरीपेशा जातकों को माहौल अच्छा लगेगा और कार्य करने में मन लगेगा. प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. प्रेमी साथी संग बाहर घूमने जा सकते हैं, परंतु किसी बात को लेकर विवाद भी हो सकता है. गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. विद्यार्थी शिक्षा में परेशानी आने के बाद शिक्षा को पूरा करने में सक्षम रहेंगे.

https://11303087e0ba212dbf787b68af08d373.safeframe.googlesyndication.com/safeframe/1-0-45/html/container.html

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा. इस सप्ताह स्वास्थ्य का ख्याल रखें. आपको पेट से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं. सप्ताह के शुरुआत में इनकम अच्छी होगी, बाद में थोड़ी गिरावट हो सकती है. नौकरीपेशा जातकों की ऑफिस में वैल्यू बढ़ सकती है. प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा रहेगा. अपने प्रिय पात्र को किसी लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं और उनके साथ अधिक समय बिताएंगे. वैवाहिक संबंधों में शक के चलते परेशानियां आ सकती हैं. व्यापारियों को व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में कल लगेगा.

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. सेहत को लेकर सावधान रहना होगा. अधिक तेल मसाले वाले भोजन से दूर रहें. आर्थिक स्थिति के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा. आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है. व्यवसाय को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा. किसी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करने से पहले सोच विचार अवश्य करें. नौकरी वाले जातकों को उन्नति के अवसर मिल सकते हैं. प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह अच्छा रहेगा. आप अपने प्रेमी साथी के साथ अकेले में समय बता सकते हैं. वैवाहिक संबंधों के लिए भी समय अच्छा रहेगा. आप अपने ससुराल पक्ष के किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं. विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में सफलता प्राप्त करने का प्रयास करेंगे.

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा परेशानी वाला रहेगा. पीने के पानी को लेकर सावधान रहें. आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी. आमदनी में भी कमी हो सकती है. व्यापारी अपनी नई सोच के साथ व्यापार में आगे बढ़ेंगे. नौकरी वाले जातकों का तबादला हो सकता है. प्रेम संबंधों में भी तनाव और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. जिसके कारण आपसी झगड़े बढ़ सकते हैं. वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे. जीवन साथी के साथ प्रसन्न रहेंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा. आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी, परंतु घर के बड़े-बुजुर्गों का ख्याल रखें. आर्थिक स्थिति को लेकर सावधान रहना होगा. किसी प्रकार का वाहन खरीदने से बचें तथा प्रॉपर्टी खरीदने पर भी सोच-विचार अवश्य करें. व्यवसाय के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा. आपका बिजनेस ग्रोथ कर सकता है. नये क्षेत्र में आपका व्यापार आगे बढ़ सकता है. नौकरीपेशा वाले जातक सावधानी से कार्य करें. किसी भी विवाद से बचें. प्रेम संबंधों को लेकर पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी के साथ आनंद में रहेंगे. विद्यार्थी शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत करते नजर आएंगे. उन्हें सफलता मिल सकती है.

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. आपकी सेहत की बात करें तो सेहत के प्रति आप संतुष्ट रहेंगे. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी. खर्च बढ़ सकते हैं, परंतु इनकम में भी बढ़ोतरी हो सकती है. व्यापारियों को गवर्नमेंट सेक्टर में किसी योजना से बड़ा लाभ मिल सकता है. नौकरीपेशा वाले जातक अपने सहकर्मियों से सावधान रहें. प्रेम संबंधों को लेकर आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा. आप अपने साथियों से अपने प्रिय पात्र को मिलवा सकते हैं. जीवनसाथी के सहयोग से वैवाहिक संबंधों में प्रेम बना रहेगा. विद्यार्थियों को किसी प्रकार के कंपटीशन में भाग लेने के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है.

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सही रहेगा. आपको सेहत का ध्यान करना होगा. आप दांत या पेट की समस्या से परेशान हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति को लेकर सप्ताह बढ़िया रहेगा. आपका बैंक बैलेंस बढ़ सकता है. व्यापारियों को बिजनेस में मेहनत का फल मिलेगै. नौकरीपेशा वाले जातक घमंड को दूर रखकर ही कार्य करें. प्रेम संबंधों को लेकर समय अच्छा रहेगा. आपके और आपके प्रिय पात्र के बीच रोमांस रहेगा. वैवाहिक जीवन भी खुशियों से भरा रहेगा. शिक्षा और ज्ञान को लेकर आपका समय अच्छा रहेगा. आप अपनी बुद्धि से हर क्षेत्र में सफल हो सकते हैं.

Read more

Local News